MP Exit Poll 2023: MP में अबकी बार किसकी सरकार? India TV-CNX ने चौंकाया
Madhya pradesh Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी? आने वाले 3 दिसंबर को किस पार्टी के हाथ में सत्ता की चाबी होगी। इसकी संभावनाएं जताते हुए India TV-CNX ने अपना एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। एमपी की कुल 230 सीटों पर एक ही चरण में 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी।
तमाम एग्जिट पोल्स के बीच इंडिया टीवी-CNX के एग्टिज पोल के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वो बेहद चौंकाने वाले हैं। मध्य प्रदेश में फिर से बीजेपी सत्ता में आती हुई दिखाई दे रही है।

मध्य प्रदेश में बीजेपी को बहुमत
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को निराशा हाथ लग सकती हैं। इसी के साथ यह चुनाव बीजपेी के लिए खुशखबरी हो सकती है। कुल 230 सीटों में से बीजेपी को 140 से 159 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस के खाते में 70 से 89 सीटें ही आ सकती है। वहीं अन्य को 0 से 2 सीटों के बीच मिल सकती है।
कहां-कहां मजबूत बीजेपी-कांग्रेस
- महाकौशल रीजन में बीजेपी आगे नजर आ रही है। कुल 47 सीटों में से बीजेपी को 32 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 15 सीटें मिल सकती है। वहीं अन्य के हाथ खाली नजर आएंगे।
- वहीं चंबल क्षेत्र में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। कुल 34 सीटों में से कांग्रेस को 20 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि भाजपा को 14 सीटें मिल सकती है। यहां भी अन्य का खाता नहीं खुलता नजर आ रहा।
- ऐसे ही बघेलखंड की बात करें तो बीजेपी यहां जमकर सीटें जीतने को तैयार है। कुल 51 सीटों में से BJP को 34 और कांग्रेस को 16 सीटें मिल सकती है, जबकि अन्य को 1 सीट से संतोष करना पड़ सकता है।
- मालवा क्षेत्र में बीजेपी आगे नजर आ रही है। कुल 46 सीटों में से एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 18, कांग्रेस को 6 सीटें मिल सकती हैं।
- वहीं भोपाल रीजन की कुल 24 सीटों में से बीजेपी के खाते में 18 और कांग्रेस को 6 सीटें मिल सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications