MP में बोरवेल खुले छोड़ने वालों की अब खैर नहीं, मोहन यादव सरकार बना रही सख्त कानून

MP News: बोरवेल खुले छोडने वालों की अब मध्य प्रदेश में खैर नहीं है। प्रदेश की मोहन यादव सरकार बोरवेल खुले छोडने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस कानून का प्रस्ताव जल्द ही विधानसभा के मानसून सत्र में रखा जाएगा।

खबर के मुताबिक, इस कानून के तहत खुले बोरवेल के कारण जान जाने की स्थिति में जिम्मेदार भूस्वामियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य खुले बोरवेल से जुड़े खतरों को दूर करना है, जिसके कारण बच्चों के साथ कई दुखद घटनाएं हुई हैं।

MP CM Mohan Yadav

लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने इस विधेयक का मसौदा तैयार कर लिया है। इसमें बोरवेल बंद न करने वाले भूस्वामियों और एजेंसियों के लिए दंड और आपराधिक आरोप शामिल हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि वरिष्ठ सचिव समिति से मंजूरी मिलने के बाद यह विधेयक कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

आपको बता दें कि खुले बोरवेल में बच्चों के गिरने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसी घटनाएं फिर से ना हो, इसके लिए प्रदेश की मोहन यादव सरकार कठोर कदम उठा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+