Madhya Pradesh Elections: बीजेपी की 39 प्रत्याशियों वाली दूसरी लिस्ट जारी, तीन केंद्रीय मंत्रियों को भी टिकट

BJP second list in MP: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जिसकी तैयारियों में सभी दल लगे हुए हैं। इस बीच सोमवार शाम बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें 39 नेताओं के नाम हैं। इस बार कई जगहों पर बड़ा उलटफेर भी देखने को मिला, क्योंकि पार्टी ने 7 सांसदों को भी टिकट दिया है।

बीजेपी ने 3 केंद्रीय मंत्रियों को भी विधानसभा का टिकट दिया है। जिसमें कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद पटेल का नाम शामिल है। इसके अलावा सांसद गणेश सिंह, सांसद राकेश सिंह और सांसद रीति पाठक को भी पार्टी ने मैदान में उतारा गया है।

bjp

बीजेपी की नई लिस्ट के मुताबिक पार्टी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय इंदौर विधानसभा एक से चुनाव लड़ेंगे, जबकि दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं नरसिंहपुर से प्रह्लाद पटेल मैदान में उतारे गए हैं। इसी तरह फग्गन सिंह कुलस्ते निवास विधानसभा से लड़ेंगे।

कुल 78 उम्मीदवारों की घोषणा
इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट 17 अगस्त को जारी की थी। उसमें भी 39 ही उम्मीदवारों के नाम थे। ऐसे में देखा जाए तो पार्टी अब तक कुल 78 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

क्या था पिछले चुनाव में समीकरण?
मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं। जिसमें बहुमत का आंकड़ा 116 है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया और 114 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी 109 पर ही सिमट गई थी। वहीं बसपा ने दो और अन्य दलों ने 5 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने अन्य और बसपा के समर्थन से सरकार का गठन किया। साथ ही कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाया। हालांकि सरकार 15 महीने में ही गिर गई थी। उस वक्त ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुवाई में कई विधायकों ने बगावत कर दी थी। जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान फिर से सीएम बने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+