'कुछ लोग संकीर्ण मानसिकता...', ज्योतिरादित्य सिंधिया का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

Jyotiraditya Scindia on Rahul Gandhi: यूरोप दौरे पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार भाजपा और आरएसएस को लेकर हमला बोल रहे हैं, उनके बयानों पर अब नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि 'कुछ लोग संकीर्ण मानसिकता के शिकार हैं और इसी के चलते वो विदेश में जाकर भारत माता की आलोचना करने में लगे हैं।'

Jyotiraditya Scindia

'हमारा देश भारत एक सितारे के रूप में विश्वपटल पर उभर रहा है लेकिन कुछ लोगों को ये पच नहीं रहा है, वो जल रहे हैं और उसी के चलते इस बारे में ऊंट-पटांग बयान दे रहे हैं।'

'दूसरों की लकीर छोटी करने वाली सोच...'

इंदौर में मीडिया से बात करते हुए सिंधिया यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि 'कुछ लोग होते हैं कि जिनकी सोच दूसरों की लकीर छोटी करने की होती है और वो जलन रखते हुए इस तरह की बातें करते हैं, जी 20 एक सफल आयोजन रहा, दिल्ली घोषणापत्र को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया, ये बहुत बड़ी बात है।'

'तीसरी बार भी जनता निगेटिव शक्तियों को सबक सिखाएगी'

'लेकिन कुछ लोग अपना ही राग अलाप रहे हैं, वो देश से बाहर जाकर ऊंट-पटांग बयान दे रहे हैं लेकिन जनता सब जान रही है, वो ही इन्हें जवाब देगी, दो बार पहले भी ये मुंह की खा चुके हैं और तीसरी बार भी जनता निगेटिव शक्तियों को सबक सिखाएगी।'

'जब भारत वैश्विक मंच पर चमकता है तो...'

कभी राहुल गांधी के काफी करीबी रहे सिंधिया ने कहा कि 'जब भारत वैश्विक मंच पर चमकता है तो कुछ पार्टियां बेचैन हो जाती है, कुछ लोगों की मानसिकता खुद को सुधारने के बजाय दूसरों को नीचा दिखाने की होती है।'

विश्वभर के शीर्ष नेताओं ने 'भारत दर्शन' किया '

जी 20 में विश्वभर के शीर्ष नेताओं ने 'भारत दर्शन' किया 'और इसकी वित्तीय और आध्यात्मिक शक्ति देखी लेकिन कुछ छोटी मानसिकता वाली पार्टियां सफल G20 से ईर्ष्या कर रही हैं और विदेशी धरती पर इसकी आलोचना करने में लगी हुई हैं। भारत के लोग इसे पहचान चुके हैं और वो ही इन्हें अब पाठ पढ़ाएंगे। '

'दिल्ली कमांड कल्चर...'

सिंधिया ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भी जवाब दिया और कहा कि 'कांग्रेस दिल्ली कमांड कल्चर को पूरे देश में चलाती आई है और आज उनके नेता भाजपा को उपदेश दे रहे हैं, अपना ये लोग सब भूल जाते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में कमलनाथ ने कहा था कि 'भाजपा का चुनावी अभियान दिल्ली से संचालित होता है क्योंकि उसे अपने ही राज्य के संगठन पर भरोसा नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+