Dainik bhaskar Exit poll 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मामूली बढ़त, लेकिन BJP पलट सकती है पासा
राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है। वोटिंग खत्म होने के बाद अलग-अलग टीवी चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं।
हिंदी समाचार पत्र दैनिक भास्कर ने भी मध्य प्रदेश के लिए एग्जिट पोल जारी किया है। 230 सीटों वाले मध्य प्रदेश में इस बार जीत-हार की बजाय कांटे की टक्कर नजर आ रही है। सीटों का अंतर मात्र 10 सीटों का माना जा रहा है।

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 105 से 120 सीटें मिल सकती है, जबकि भाजपा को 95 से 115 सीटें मिलने का अनुमान है। दोनों पार्टियों के बीच सीटों का अंतर मात्र 10 सीटों का नजर आ रहा है।
पोल के मुताबिक, राज्य में निर्दलीय और बागी 15 सीटों के साथ किंगमेकर बन सकते हैं। वहीं अगर वोट शेयर की बात करें तो मध्य प्रदेश में भाजपा को करीब 5% वोटों का नुकसान होता नजर आ रहा है। कांग्रेस का वोट शेयर 6% बढ़ता दिख रहा है।
एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में शिवराज की लाडली बहना योजना का असर दिखा है। यहां महिलाओं की पहली पसंद भाजपा है। 18 से 25 साल वाले युवा वोटर्स का भी रुझाव बीजेपी की ओर नजर आ रहा है। पुरुष और 25 से 45 आयु वर्ग के वोटर्स का झुकाव कांग्रेस की तरफ है। सीनियर वोटर्स ने अपनी पारंपरिक पैटर्न के हिसाब से दोनों पार्टियों को चुना है।












Click it and Unblock the Notifications