मध्य प्रदेश: मां के सामने लोकसभा चुनाव लड़ने वाले भाजपा नेता की दुल्हन बनी कांग्रेस की युुवा नेता

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेत्री और भाजपा नेता की शादी चर्चा में है। सूबे के अनूपपुर जिले में राजनीतिक में दोनों ही अपनी-अपनी पार्टी के साथ सक्रिय हैं। शहडोल लोकसभा सीट पर पिछला उपचुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ीं हिमाद्री सिंह, भाजपा नेता और राज्य अनूसूचित जन जाति आयोग के अध्यक्ष (कैबिनेट दर्जा प्राप्त) नरेंद्र सिंह मरावी के साथ विवाह बंधन में बंध गई हैं। नरेंद्र सिंह 2009 में हिमाद्री की माता से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव हार चुके हैं।

Madhya pradesh congress leader himadri singh marriage with bjp narendra maravi in anupur

नरेंद्र सिंह भाजपा के नेता हैं तो हिमाद्री कांग्रेस का युवा चेहरा हैं। उनके माता-पिता दलजीत सिंह और राजेश नंदनी सिंह दोनों कांग्रेस में रहे हैं। दोनों नेताओं की इसी साल 8 जून को सगाई हुई थी। अब दोनों नेताओं ने अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम में सात फेरे लिए। शादी में मध्य प्रदेश के सीएम भी पहुंचे। दोनों को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे थे।

Madhya pradesh congress leader himadri singh marriage with bjp narendra maravi in anupur

हिमाद्री का परिवार कांग्रेसी रहा है और लगातार चुनाव में भी उतरता रहा है। नरेंद्र सिंह मरावी 2009 में हिमाद्री की मां के खिलाफ चुनाव हार चुके है। हिमाद्री भी पिछले साल भाजपा उम्मीदवार ज्ञान सिंह के खिलाफ उपचुनाव में उतरी थीं लेकिन करीबी मुकाबले में हार गई थीं। नरेंद्र और हिमाद्री दोनों का ही कहना है कि उनकी अपनी-अपनी राजनीतिक विचारधारा है और दोनों अपनी-अपनी पार्टियों के साथ जुड़े रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+