बाइक के स्पीड मीटर में खतरनाक कोबरा सांप, बाल-बाल बचा युवक
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर ज़िले में एक युवक की बाइक के मीटर में कांच के अंदर जहरीला नाग बैठा था। यह घटना तब हुई जब वह अपने काम से बाइक लेकर जाने को त्यार हुआ और उसने एक फुस्कारने की आवाज़ सुनी। गौर से देखा तो मीटर के कांच के अंदर काला नाग बैठा था। खबर लगते ही अनेक लोगो का हुजीम इस सांप को देखने इखट्टा हो गया। लोगो ने स्पीड मीटर में ठोकर मारी तो कांच के अंदर बैठे सांप ने हलचल की जिसका वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोचने वाली बात यह है की यह सांप बाइक की स्पीड मीटर में केसे घुस गया ।

सांप नहीं करता आवाज़ तो जा सकती थी जान
घटना नरसिंहपुर जिले के ग्राम बरहटा के निवासी नजीर खान के घर की है। जहां रात्री में हीरो होंडा बाइक घर के बाहर खड़ी थी। किसी तरह एक जेह्रीला काला सांप मीटर वाले कांच के अंदर चला गया । जब सुबह लगभग 6 बजे नजीर खान गाड़ी लेकर अपने काम से जा रहा था तभी गाड़ी में फुस्कारने की आवाज आने लगी। काफी देर इधर उधर देखने के बाद जब युवक अपनी गाडी की टटोलने लगा, लेकिन जब उसने ध्यान से देखा तो गाड़ी के मीटर वाले कांच के अंदर एक काला सांप कुंडली मारकर बैठा था। जिसे देख युवक को आश्चर्य हुआ और हड़बड़ाकर परिवार सहित अन्य लोगों को एकत्रित किया। वहाँ उपस्थित ग्राममेदों और परिजनों द्वारा सांप को बाहर निकालने के प्रयास किए जाने लगे। यही नहीं बाइक के मीटर का कांच तोड़ने का प्रयास भी किया और धीरे से किसी तरह सांप को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और गांव से दूर जंगल के इलाके में सकुशल छोड़ दिया गया। इस घटना से युवक तो सकुशल है परन्तु सदमे में है।

सांप के काटने पर क्या करें
बिना जहर वाले स्नेक बाइट्स से, जहरीले साँप के काटने की अपेक्षा ज्यादा खून निकलता है, ऐसा इसलिए क्योंकि उनके सलाइवा में एक ऐसा सब्सटेन्स पाया जाता है, जो ब्लड क्लोट बनने से रोक लेता है और अक्सर ये कई बार काटा करते हैं।
सांप अगर काट ले तो कोशिश करें की जिस जगह पर काटा है, शरीर का वह हिस्सा बिल्कुल भी ना हिले। जहां काटा है, उस जगह पर बीटाडीन या फिर स्क्रब सोल्यूशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि अगर ब्लीडिंग हो रही है तो उसे हो जाने दें और बाद में इन चीजों का इस्तेमाल करें। कोशिश करें कि जल्दी-से-जल्दी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में जाने से आपको यह पता चलेगा की घाव कितना गहरा है। साथ ही यह भी पता चल जाएगा की आपको जहर वाले सांप ने काटा है या नहीं।

क्या नहीं करना चाहिए
सांप काटने के बाद किसी बाबा, ओझा, झाड़-फूंक, नीम की पत्ती को चबा कर देखना, कि कड़वा लग रहा है या मीठा, यह सब बिल्कुल नहीं करना चाहिए। पूर्वांचल के गांवों में सांप काटने पर ज्यादातर लोग नीम की पत्ती चबाकर पता लगाते हैं कि सांप ने काटा है या नहीं, हालांकि यह बहुत गलत भावना है। पंडित और ओझा के पास जाना से समय बर्बाद होता है। इन चक्करों में कतई न पड़ें। जहां सांप ने काटा है, वहां पर चीरा नहीं लगाना चाहिए, इससे सेप्टिक होने के चांस बन जाते हैं। सांप काटने पर तनाव नहीं लेना चाहिए, क्योंकि घबराहट में अक्सर लोगों की मौत हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications