सीएम मोहन ने कांग्रेस और बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेताओं का किया स्‍वागत, बोले- न्यू जॉइनिंग टोली

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने शनिवार को कर दिया है। चुनावों की तारीखों की घोषणा के साथ ही नेताओं का दल बदलने का दौर शुरू हो चुका है मध्‍य प्रदेश में सोमवारको कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सय्यद जाफर समेत कुल तीन मंत्री भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। इनके अलावा बसपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. रामसखा वर्मा समेत कुछ चार नेताओं ने अपनी पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा ज्‍वाइन कर ली है।

cm mohan

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस और बसपा से भाजपा में आए नेताओं को पार्टी की सदस्‍तता दिलाते हुए कहा आप सभी का भाजपा में स्‍वागत है।

बता दें मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश लोकसभा चुनाव सह-प्रभारी सतीश उपाध्‍याय की मौजूदगी में कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के कई नेता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा ज्‍वाइन करने वालों में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सय्यद जाफर, दिनेश श्रीधर और कांग्रेस महामंत्री डॉ. मनीषा दुबे ने भाजपा ज्‍वाइन की है।

वहीं मध्‍य प्रदेश की बसपा इकाई की प्रदेश प्रभारी डॉ. रामसखा वर्मा, रतलाम जिला पंचायत सदस्य संतोष पालीवाल,अभयराज सिंह, अंकित पोरवाल समेत अन्‍य कई कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्‍यसता ग्रहण की।

सीएम याइव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भाजपा में शामिल हुए इन नेताओं की फोटो शेयर करते हुए लिखा "न्‍यू ज्‍वाइनिंग इन बीजेपी" इसके साथ ही उन्‍होंने लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधित्‍व में "अबकी बार 400 पार" के संकल्प को साकार करने की दिशा में मध्यप्रदेश तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+