विश्व ब्रेल दिवस पर सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, लुई ब्रेल को किया याद
आज विश्व ब्रेल दिवस है, इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दृष्टिहीनों को शिक्षा का वरदान प्रदान करने वाले महान शिक्षाविद और ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं सभी देश व प्रदेशवासियों को 'विश्व ब्रेल दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं। लुई ब्रेल जी ने दृष्टिहीनों के लिए ज्ञान के जो चक्षु खोलने का कार्य किया, इसके लिए सम्पूर्ण विश्व सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा
बता दें कि लुई ब्रेल ने एक ऐसे सिस्टम का आविष्कार किया था, जिसकी मदद से दृष्टिहीन लोगों को काफी मदद मिली और उन्हें पढ़ने में आसानी हुई। उन्हें इस सिस्टम का नाम ब्रेल लिपि दिया था।

इसकी मदद से दृष्टिहीन लोग अपनी बाएं से दाएं डॉट को छूकर लिखे हुए अक्षरों को पढ़ते हैं। इसकी मदद से वह किताबों को भी पढ़ सकते हैं। हर वर्ष 4 जनवरी को ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल के सम्मान ब्रेल लिपि दिवस मनाया जाता है।
ब्रेल लिपि एक तरह की कोड लैंग्वेज होती है, इसमे उभरे हुए अक्षरों को पढ़ा जाता है। तीन पंक्तियों में एक कोड को बनाया जाता है, जिसे नेत्रहीन लोग छूकर पढ़ते हैं। इसकी मदद से वह किसी भी तरह के अक्षर को पढ़ सकते हैं। इसका इस्तेमाल अब कंप्यूटर तकनीक से भी किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications