मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज सिंह ने भारतीय नौसेना दिवस और चीता दिवस की दी शुभकामनाएं
सीएम शिवराज सिंह ने भारतीय नौ सेना दिवस और अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर सीएम ने वीर जवानों के पराक्रम को सैल्यूट किया। सीएम शिवराज सिंह ने एक्स पर अपना शुभकामना संदेश शेयर किया।

एमपी के सीएम शिवराज सिंह ने नौसेना को अपने संदेश में एक्स पर लिखा, "शं नो वरुणः। अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के साथ देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करने वाली भारतीय नौसेना को कोटिश: नमन एवं सभी वीर जवानों को भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र की सेवा व रक्षा हेतु आपकी अटूट प्रतिबद्धता, वीरता व साहस पर हम सभी को गर्व है। जय हिंद...।"
नौसेना दिवस को नेवी बड़ी सोमवार (4 दिसंबर) को बड़ी भव्यता के साथ मना रही है। इस बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने नेवी के जवानों को बधाई दी है। सीएम ने कहा कि जवानों का हौसला बुलंद रहना चाहिए। उनके साथ पूरा देश खड़ा है।
अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस की दी बधाई
इसके अलावा एक अन्य संदेश में माध्यम से मुख्यमंत्री चौहान ने अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस की मध्यप्रदेश और सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। चीता मध्यप्रदेश की नई पहचान हैं और पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों को नई रफ्तार दे रहे हैं। चीतों के संरक्षण व संवर्धन के लिए हम सभी संकल्पित हों और चीतों का कुनबा लगातार बढ़ता रहे, यही कामना है
भारतीय नौसेना दिवस का इतिहास
भारतीय नौसेना दिवस का एक गौरवशाली इतिहास है। दरअसल, नौसेना ने भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध के दौरान अस्तित्व में आई। बांग्लादेश को पाकिस्तान से अलग कर उसे एक स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा दिलाने की यह लड़ाई 3 दिसंबर 1971 से शुरू होकर 16 दिसंबर 1971 तक चली। इस युद्ध के परिणामस्वरूप बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में दुनिया के नक्शे पर अपना अस्तित्व बनाने में कायम हो सका। इस युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना में 4 दिसंबर 1971 की रात में ऑपरेशन ट्राइडेंट लॉन्च किया था। यह पाकिस्तान के कराची बंदरगाह से ऑपरेशन चंगेज खान की जवाबी कार्यवाही थी। भारतीय नौसेना का यह अभियान सफल रहा। भारतीय नौसेना के जवानों ने 1971 में आज के दिन पाकिस्तान के कराची बंदरगाह को बमबारी करके तबाह कर दिया था। इस हमले में सैकड़ों पाकिस्तानी जवान भी मारे गए।












Click it and Unblock the Notifications