दिल्ली पहुंचे एमपी सीएम मोहन यादव, पीएम मोदी की यूं की तारीफ
MP News: मध्य प्रदेश में भाजपा ने सभी 29 सीटें जीत ली हैं। इस जीत के बाद भाजपा नेतृत्व ने नवनिर्वाचित सांसदों को दिल्ली बुलाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी गुरुवार को दिल्ली पहुंचे।
सीएम यादव वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे और महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेंगे। दिल्ली पहुंचे एमपी सीएम मोहन यादव ने यहां मीडिया से बातचीत की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यापक प्रशासनिक अनुभव पर जोर दिया।

सीएम यादव ने असंभव प्रतीत होने वाले कार्य को संभव बनाने के लिए मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी ने राजग गठबंधन को इतनी बड़ी जीत दिलाकर जिस प्रकार से मौका दिया है, यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में दुनिया का ध्यान भारत पर है। कहा कि मोदी सरकार के गठन पर वैश्विक नेताओं की प्रतिक्रिया देश के लिए गर्व की बात है। इस दौरान सीएम यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मोदी जल्द ही शपथ लेने वाले हैं।
मुख्यमंत्री का मानना है कि यह सभी के लिए सौभाग्य का क्षण है। गौरतलब है कि प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों से भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए हैं। शुक्रवार को भाजपा संसदीय दल की अहम बैठक होगी, जिसमें इन सभी का स्वागत भी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications