MP CM मोहन यादव ने शहीद कबीर उइके के परिजनों से की मुलाकात, 1 करोड़ और नौकरी का किया वादा

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में शहीद हुए छिंदवाड़ा के रहने वाले कबीर दास उइके के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान सीएम यादव कबीर की मां और पत्नी से मिलकर वे भावुक हो गए। मुख्यमंत्री ने लगभग 15 मिनट तक परिजनों से बातचीत की और उन्हें सांत्वना दिया।

सीएम मोहन यादव ने इस दौरान उइके के परिवार को एक करोड़ रुपए और नौकरी देने का वादा किया। सीएम यादव शुक्रवार 14 जून को विशेष हेलीकॉप्टर से पुलपुलडोह पहुंचे। इसके बाद शहीद कबीर दास उइके के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दिया। सीएम यादव जैसे ही शहीद की परिजन से मुलाकात करने पहुंचे, उन्हें देखकर शहीद की मां और पत्नी रो पड़े।

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav

इस दौरान सीएम यादव ने शहीद को मां को सांत्वना दिया। सीएम यादव ने छिंदवाड़ा में हाल ही में हुई दो शहादतों को याद किया और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि 10 जून को कठुआ के सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ था। उस समय ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवान कबीर दास उइके घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+