PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे CM मोहन यादव, जानें शिवराज-सिंधिया के बारे में क्या बोले
Modi 3.0 Cabinet: प्रधानमंत्री पद के लिए आज यानी रविवार 09 जून को शपथ ग्रहण समारोह है। कुछ ही घंटों में नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी दिल्ली पहुंच गए है।
दिल्ली पहुंचे सीएम मोहन यादव ने मीडिया कर्मियों से बातचीत की। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा बढ़त के साथ जीतने वाले विधायकों सहित हमारे सभी विधायक भी शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम सबका सौभाग्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बाबा महाकाल का विशेष आशीर्वाद है।

लोकतंत्र के लिए एक नए दिन की शुरूआत होगी, एक नया इतिहास बनेगा। इस दौरान मीडिया कर्मियों न सीएम मोहन यादव से जब पूछा गया कि आज कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में क्या कहा जा रहा है, तो उन्होंने कहा, "आप मोदी जी को नहीं जानते। मैं उन्हें जानता हूं। जब कोई शपथ लेगा, तभी मुझे विश्वास होगा।"
वहीं, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा,आज प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे, बड़ी संख्या में मंत्री भी शपथ लेंगे। जो संदेश और संकेत दिखते हैं उससे प्रतीत होता है कि मध्य प्रदेश को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलेगा... जिन्हें केंद्र सरकार में पद मिलने वाला है उन्हें मैं बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।












Click it and Unblock the Notifications