मध्य प्रदेश: सभी तरह के मांस पर बैन को लेकर भाजपा नेता का बड़ा बयान

खंडेलवाल ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा, "क्या होशंगाबाद में मांस, मटन और मछली का विक्रय प्रतिबंधित होना चाहिए।"

होशंगाबाद। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल चाहते हैं कि उनक शहर मध्य प्रदेश का ऐसा पहला शहर बन जाए जो पूरी तरह शाकाहारी हो। खंडेलवाल ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा, "क्या होशंगाबाद में मांस, मटन और मछली का विक्रय प्रतिबंधित होना चाहिए।"

मध्य प्रदेश: होशंगाबाद के चैयरमैन बोले-पूरी तरह शाकाहारी बनें शहर

वायरल हुई फेसबुक पोस्ट

वायरल हुई फेसबुक पोस्ट

भोपाल से 70 किमी. दूर नर्मदा के किनारे स्थित होशंगाबाद के चेयरमैन शहर में हर प्रकार के मीट पर बैन लगाने के हक में हैं। उन्होंने यह पोस्ट रविवार सुबह 10 बजे की। रविवार शाम तक ही उनकी पोस्ट वायरल हो गई और लोगों ने भी अपनी राय इस पर जाहिर की। खंडेलवाल ने कहा कि वह एक हफ्ते तक लोगों की प्रतिक्रियाओं का आंकलन करेंगे।

"योगी आदित्यनाथ ने जो किया वो प्रशंसनीय"

खंडेलवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जिस तरह से मांस के कटान और बेचने पर सख्ती दिखाई है, वो तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में मीट पर बैन लगना चाहिए, कम से कम नर्मदा के किनारे बसे होशंगाबाद जैसे शहरों में तो मीट बिल्कुल नहीं होना चाहिए, यहां सभी तरह की मीट बंद होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश में बूचड़खानों पर योगी सरकार सख्त

उत्तर प्रदेश में बूचड़खानों पर योगी सरकार सख्त

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद प्रशासन ने बूचड़खानों पर सख्ती दिखाई है। प्रदेश में बहुत सी मांस की दुकानें बंद करवा दी गई हैं। इसी से होशंगाबाद के चैयरमैन भी प्रभावित हैं। उन्होंने इसके लिए योगी सरकार की तारीफ की है।

भंसाली को जूते मारने पर कर चुके ईनाम का ऐलान

भंसाली को जूते मारने पर कर चुके ईनाम का ऐलान

होशंगाबाद के नगरपालिका अध्यक्ष पहले भी चर्चाओं में रहे हैं। खंडेलवाल ने पद्मावति फिल्म को लेकर हुए विवाद के बाद फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को जूते मारने पर 10 हजार रुपए का ईनाम देने की बात कही थी। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था, जो भी फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को जूते मारेगा उसे ईनाम के रूप में 10 हजार रुपये मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+