MP Chunav Exit Poll 2023: शिवराज सिंह चौहान के लिए टेंशन, इस एग्जिट पोल में कांग्रेस को छप्परफाड़ सीटें
Madhya Pradesh Election Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम नतीजों से पहले एग्जिट पोल के अनुमान सामने आए हैं। जैसा कि बताया जा रहा था इसके नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं।
ये आंकड़े शिवराज सिंह चौहान के लिए काफी टेंशन देने वाले हैं। मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों में कांग्रेस की बढ़त नजर आ रही है। पीपल्स पल्स एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस के लिए अच्छी बढ़त बताई जा रही है। कांग्रेस ने दावा किया था कि हम इन्हें सत्ता से बाहर कर देंगे और आंकड़े भी इसी दास्तां को बयां कर रहे हैं।
राज्य में कांग्रेस की स्थिति की बात करें तो पार्टी को 117-139 पर बढ़त मिल रही है, वहीं भाजपा 91-113 पर है और अन्य की बात करें तो उनके पास 0-8 सीटें हैं। वोट शेयर की बात की जाए तो यहां भी भाजपा कांग्रेस के काफी पीछे है। कांग्रेस का प्रतिशत 43% है वहीं भाजपा का 38.8 प्रतिशत है। इसके साथ ही अन्य का प्रतिशत 18.1 है।

मध्य प्रदेश की सीटों का अनुमान
राज्य में कांग्रेस को 117-139 सीटें मिल सकती हैं और भाजपा को 91-113 सीटें जीतने की उम्मीद है, जबकि अन्य को आठ सीटें मिलने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश के सात क्षेत्रों में से भाजपा को बुंदेलखण्ड, महाकौशल और विंध्य में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। इसके उलट कांग्रेस को चंबल, मालवा उत्तरी और मालवा-तिमाड़-निमाड़ में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। मध्यभारत में कांटे की टक्कर की उम्मीद जताई जा रही है।
सर्वे में कहा गया है कि राज्य में इन दो प्रतिद्वंद्वी दलों के बीच लगभग चार प्रतिशत वोट शेयर का अंतर कांग्रेस के लिए साधारण बहुमत का संकेत देता है, जो राज्य में 1998 के विधानसभा चुनाव के बाद इस जादुई आंकड़े को छूने में सक्षम नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में कांटे का मुकाबला है। मार्च 2020 की बात की जाए तो तब ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके विधायकों की बगावत के बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का वापसी सुनिश्चित हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications