MP News: मध्य प्रदेश में ट्रेन से कटा बच्चे का सिर इंजन में फंसकर महाराष्ट्र पहुंचा, धड़ खंडवा ट्रैक पर मिला

Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दर्दनाक घटना हुई है। जिले के डोंगरगांव में दो साल का मासूम बच्चा खेलते हुए रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया था। ट्रेन की चपेट में आने से उसका धड ट्रेन से कट कर उसका सिर रेल इंजन में फस कर लगभग 60 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र तक चला गया था।

दर्दनाक घटनाकी पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली उन्होंने 6 घंटे तक सर की तलाश की। तब जाकर मासूम बालक का सिर महाराष्ट्र के बागोड़ा स्टेशन के पास बरामद हुआ है।

train engine innocent head khandwa news

पूरा मामला जिले के पंधाना थाना क्षेत्र की बोरगांव चौकी में पड़ने वाले ग्राम डोंगरगांव के फलिया की है। यहां से मुंबई दिल्ली ट्रेन मार्ग गुजरता है । बताया जा रहा है कि, यहां रहने वाले कालूराम बारेला का बेटा राम बारेला शनिवार सुबह 11 बजे घर के आंगन में खेल रहा था। वह कब ट्रैक पर चला गया, किसी को पता ही नहीं चला। बाद में जब उसको तलाशा गया तो रेलवे ट्रैक पर उसका धड़ मिला। इस बात की जानकारी तत्काल ही पुलिस को दी गई।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सिर की तलाश शुरू की। इधर बोरगांव चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव ने आरपीएफ की मदद लेकर रेलवे ट्रैक पर सिर की सर्चिंग कराई। रेल्वे ट्रेक पर लगभग 6 घंटे से ज्यादा सर्चिंग के बाद मासूम का सिर महाराष्ट्र के बाघोड़ा रेलवे स्टेशन के पास बरामद हुआ है।

चौकी प्रभारी रामप्रसाद यादव ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
बोरगांव चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव के जानकारी अनुसार उन्हें जानकारी मिली थी कि एक मासूम ट्रेन की चपेट में आने से कट गया है। उसका धड़ तो ट्रैक के पास ही पड़ा है । लेकिन उसका सिर नहीं मिल रहा है। सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने कटे हुए सिर की सर्चिंग शुरू की।

राम प्रकाश यादव मासूम का धड़ से अलग सिर ढूंढते हुए रेलवे ट्रैक के किनारे किनारे लंबी दूरी तक पहुंच गए। लगभग 6 घंटे से ज्यादा की सर्चिंग के बाद महाराष्ट्र के बागोड़ा स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक पर बालक का कटा हुआ सर मिला। मौके पर ही परिजनों से उसकी शिनाख्त करा कर उसे लाया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार ट्रेन की चपेट में आने के बाद मासूम का धड़ वहीं रह गया लेकिन सब रेल के इंजन में फंसकर 60 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र तक पहुंच गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+