MP में धू-धू कर जल उठी महाराष्ट्र से चार धाम पर निकली बस, 30 यात्रियों ने कांच तोड़कर बचाई जान

Char Dham Bus Fire Accident: मध्य प्रदेश में पिछले एक सप्ताह में दर्जन भर से अधिक सड़क हादसे हुई है। वहीं कई जगह आगजनी की खबरें भी सामने आई हैं। बीते दिनों चारधाम यात्रा पर गए मध्य प्रदेश के 3 यात्रियों की मौत भी हो गई।

इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के शिवपुरी (Shivpuri) में कोलारस थाना क्षेत्र के गुना-शिवपुरी फोरलेन हाइवे पर एक यात्री बस में भीषण आग लग गई। यात्री बस में महाराष्ट्र के जिले के यात्री सवार थे, जो बद्रीनाथ केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले हुए थे।

Char Dham Bus Fire Accident Shivpuri News Char Dham Yatra

लोगों का कहना है कि यात्रियों से भरी बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। हालांकि इस मामले की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।

महिला यात्री ने जानकारी दी की बस के नीचे से धुआं उठता देखकर यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी। तुरंत बस को हाइवे के बीचों बीच ही रोका गया और आनन- फानन में यात्रियों को बाहर निकाला गया। कुछ यात्री बस के खिड़की की कांच तोड़कर बाहर निकले। सभी यात्री सामान बस में ही छोड़कर जान बचाई है।

आगजनी की इस घटना में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि कोई यात्री चपेट में नहीं आया। इस बस में 30 यात्री सवार थे।

घटना के बारे में शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर का कहना है कि बस महाराष्ट्र के बुलढाणा से केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम जा रही थी। जिसमें कुल 30 यात्री यात्रा कर रहे थे। इस बस के साथ एक और बस यात्रियों को लेकर जा रही थी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी यात्री सुरक्षित रूप से बस से निकल आए थे। यात्री अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। इन यात्रियों को वापस अपने घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+