भोपालः दोस्त के साथ जा रही लड़की को कार में अगवा कर किया रेप

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 17 वर्षीय लड़की से रेप का मामला सामने आया है। कथित तौर पर लड़की को युवकों ने रास्ते में उठा लिया और करीब आठ किलोमीटर दूर उसे सुनसान जगह लेकर गए फिर उसके साथ रेप किया। बता दें कि पांच दिनों में रेप की यह दूसरी घटना है। हालांकि शहर में लॉकडाउन के चलते जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती है लेकिन रेप जैसे वारदातों में कोई कमी नहीं आ रही है।

पीड़िता अपने दोस्त के साथ जा रही थी

पीड़िता अपने दोस्त के साथ जा रही थी

हबीबगंज पुलिस थाना प्रभारी राकेश श्रीवास्तव ने बुधवार को कहा कि बीते शनिवार को 17 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली गई है। इनकी पहचान 24 वर्षीय शफीक खान और 22 वर्षीय आबिद खान के रूप में हुई है। पीड़ित लड़की के मुताबिक शनिवार की रात को जब वह जेपी अस्पताल के पास अपने दोस्त के साथ जा रही थी ।

सुनसान जगह पर ले जाकर किया रेप

सुनसान जगह पर ले जाकर किया रेप

इसी दौरान आरोपितों ने उसे जबरदस्ती कार में खींच लिया। आरोपित उसे शहर के भेल इलाके में एक सुनसान जगह पर ले गए और इनमें से एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया। वारदात के बाद आरोपितों ने उसे धमकी देते हुए कहा कि यदि किसी को घटना के बारे में जानकारी दी तो गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। इसके बाद आरोपित उसे वहां छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता वहां से किसी तरह वापस आई और अपने दोस्त को इस घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों आरोपितों को किया गिरफ्तार

इसके बाद पीड़िता ने जहांगीराबाद पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की मां का कुछ साल पहले निधन हो गया। इसके बाद से पीड़िता अपनी नानी के साथ शहर की एक झुग्गी बस्ती में रहती है। बता दें कि इससे पहले 17 अप्रैल को भोपाल में एक व्यक्ति ने 53 साल की एक दृष्टिबाधित बैंककर्मी के घर में घुसकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+