दीदी कहकर घर में घुसा युवक फिर बेहोश कर फौजी की पत्नी के खींची अश्लील फोटो और दो साल तक किया रेप

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में फौजी की पत्नी से ब्लैकमेलिंग कर कई साल तक रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपित युवक महिला के घर पर दीदी कहकर रुक गया और उसे बेहोश कर उसकी अश्लील फोटो खींच लीं। फिर फोटो पति को भेजने की धमकी देकर दो साल तक उसका रेप करता रहा। महिला ने जब विरोध किया तो उसने उसकी अश्लील फोटो पति और जेठ को भेज दी।

पीड़िता ने दर्ज कराया केस

पीड़िता ने दर्ज कराया केस

इसके बाद महिला ने अपने पति को सारी बात बताई। फिर महिला की शिकायत के आधार पर भिंड के देहात थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता पति के साथ थाने पहुंची और देहात थाना के एसआई वंदना शर्मा को रविवार को शिकायती आवेदन किया। महिला ने बताया कि पति फौज में नौकरी करता है। वह शहर में बच्चों के साथ रहती है।

घर में रुकने की कही बात

घर में रुकने की कही बात

करीब दो साल पहले देर रात आरोपित विक्रांत जो कि जालौन जिले के अकबरपुर गांव का रहने वाला है, वो रात में आया। आरोपित ने फौजी की पत्नी को दीदी कहकर कहा कि घर जाने में देरी हो गई है। आप कहें तो रात में यहां रुककर सुबह घर चला जाऊंगा। महिला ने विक्रांत को रुकने के लिए कह दिया। रात में विक्रांत को खाना खिलाकर महिला बच्चों के साथ सोने चली गई।

महिला के अश्लील फोटो खींचे और किया रेप

महिला के अश्लील फोटो खींचे और किया रेप

इसके बाद आरोपित विक्रांत महिला के कमरे में घुस गया तो वह जग गई। इस दौरान विक्रांत ने पीड़िता का सिर दीवार में लड़ा दिया, जिससे महिला बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में विक्रांत ने उसके फोटो खींच लिए। दो दिन बाद विक्रांत ने यह फोटो महिला के फोन पर भेजा। इन तस्वीरों को पति और जेठ को भेजने की धमकी दी तो वह डर के चलते आरोपित की बात मान ली।

पति और जेठ को आरोपित ने भेज दिया अश्लील फोटो

पति और जेठ को आरोपित ने भेज दिया अश्लील फोटो

इस दौरान आरोपित ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। महिला का कहना है कि आरोपित यह भी धमकी देता था कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसके बच्चों को वह मार देगा। दो साल से घिनौनी हरकत से बाज आकर महिला ने विरोध किया तो आरोपित ने 29 फरवरी को महिला के फौजी पति और जेठ के मोबाइल पर अश्लील फोटो भेज दिया, जिससे मामला का पर्दाफाश हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+