Axis My India Exit Poll 2023: MP से कांग्रेस के लिए बुरी खबर! बीजेपी रिकॉर्ड बनाने की ओर
पांच राज्यों में वोटिंग खत्म होने के बाद आज एग्जिट पोल आ गए हैं। आजतक-एक्सिस माई इंडिया ने मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर सर्वे किया हैं। एग्जिट पोल के अनुसार मध्य प्रदेश में बीजेपी की जबर्दस्त वापसी हो सकती है।
आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक मध्य प्रदेश के मतदाता मामा पर मेहरबान नजर आ रहे हैं।

एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को इस बार मध्य प्रदेश में 140 से 162 और कांग्रेस को 68 से 90 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। सर्वे के मुताबिक, एमपी में बीजेपी को 47 फीसदी तो कांग्रेस को 41 फीसदी वोट मिल सकते हैं।
एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। बीजेपी को 45 फीसदी, कांग्रेस को 40 फीसदी और अन्य को 15 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। यहां बीजेपी को 18 सीटें तो कांग्रेस को 8 सीटें मिल सकती हैं। यहां बीजेपी 4 सीटों की बढ़त बनाती दिख रही है तो कांग्रेस 2 सीटें के नुकसान में है।
एग्जिट पोल के मुताबिक, भोपाल क्षेत्र में बीजेपी को 51 फीसदी, कांग्रेस को 42 फीसदी तो अन्य को 7 फीसदी वोट मिल सकते हैं। 20 सीटों वाले इस रीजन में भोपाल, रायसेन, सीहोर और विदिशा इलाके में बीजेपी को 12 तो कांग्रेस को 8 सीटें मिलने का अनुमान है। यहां बीजेपी 2 सीटों से पीछे है तो कांग्रेस 2 सीटों से आगे है।
बघेलखंड रीजन में बीजेपी को 42 फीसदी और कांग्रेस को 39 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। बीजेपी ने जहां 4 फीसदी की बढ़त हासिल की है तो कांग्रेस ने 6 फीसदी वोटों की बढ़त हासिल की है। एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को बघेलखंड में 18 सीटें तो कांग्रेस को 11 सीटें मिलने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications