Madhya Pradesh Assembly election 2018: वोटिंग से ठीक पहले भाजपा नेता की गाड़ी से कैश बरामद
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान से टीक एक दिन पहले भाजपा के बड़े नेता की गाड़ी से कैश बरामद की गई है। भाजपा के सीनियर नेता देवराज सिंह परिहार की गाड़ी से पुलिस ने नकदी बरामद की, जिसके बाद कांग्रेस को बैठे-बिठाए मौका मिल गया। पुलिस द्वारा भाजपा नेता की गाड़ी से 2.60लाख नकदी बरामद किए जाने के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस भाजपा के दवाब में काम कर रही है।

एसडीओपी मानसिंह परमार के मुताबिक सांवेर विधानसभा क्षेत्र में हतुनिया फाटा पर भाजपा नेता की गाड़ी की तलाशी ली गई, जिसमें उन्हें चुनाव प्रचार की सामग्री के साथ-साथ 2.60 लाख रुपए कैश मिले। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पुलिस भाजपा सरकार के दवाब में काम कर रही है। पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ चुनावी आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ चक्का जाम कर ट्रैफिक बाधित करने के मामले में भारतीय दंड विधान की धारा 141 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग ने गुहार लगाई है कि वो मामले में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ एक्शन ले और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराए।












Click it and Unblock the Notifications