मध्य प्रदेश : गणपति विसर्जन के दौरान 4 बच्चों की डूबने से मौत

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गए चार किशोरों की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और एक उनके ताऊ का लड़का शामिल है। किशोरों को बचाने के लिए गड्ढे में उतरे गांव के ही दो लोगों को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया। बताया जाता है कि किशोर महाराजपुरा गांव से आधा किलोमीटर दूर एक निजी विश्वविद्यालय के पीछे स्थित खदान के गड्ढे में बारिश का भरने पर उसमें गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए उतरे थे।

 Madhya Pradesh: 4 boys dead due to drowning in a pond during Ganesh immersion in a village in Maharajpur

घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र की है। 10 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान एकादशी से गणेश विसर्जन शुरू हो जाता है जो चतुर्दशी तक जारी रहता है। लेकिन पहले ही दिन एक बड़ी दुर्घटना से गांव में मातम सा पसर गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर-भिंड हाइवे पर महाराजपुरा थानांतर्गत महाराजपुरा गांव के कुछ लोग और हम उम्र किशोर गुरुवार शाम करीब 5 बजे लोडिंग वाहन से गणेश प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए ले गांव के ही पास स्थित एक खदान पर गए थे। इस साल खदान के गड्ढे में पानी अधिक भरा था। किशोर प्रतिमा को हाथ में उठाकर पानी में उतर गए।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि अजय (14) पुत्र कल्याण बघेल व सतीश (13) पुत्र शिशुपाल बघेल प्रतिमा लिए हुए गहरे पानी में चले गए और अचानक प्रतिमा सहित गोते खाने लगे। सतीश का भाई सूरज (17) व पड़ोस में रहने वाला शिवम (14) पुत्र दाताराम गौड़ भी उन्हें बचाने के लिए कूदे, लेकिन वे भी डूबने लगे। पुलिस का कहना है कि खदान की गहराई का अनुमान नहीं होने से चारों किशोर एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में पानी में डूब गए।

लोग कुछ समझ पाते और बच्चों को निकालते इससे पहले ही चारों बच्चों ने दम तोड़ दिया। डूबने वालों में दो सगे भाई और एक उनका ताऊ का लड़का शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+