Betul News: पति ने टोका तो देवर-भाभी ने ट्रेन से लगाई छलांग, बेंगलुरु से पकड़ कर बिहार ले जा रही थी पुलिस
Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रिश्ते में देवर-भाभी चलती ट्रेन से छलांग लगाने का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान महिला का पति भी उनके साथ ट्रेन में मौजूद था। फिलहाल दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बैतूल जिले के मुलताई में संघमित्रा एक्सप्रेस से देवर-भाभी ने छलांग लगाई है। दोनों के बीच प्रेम संबंध होना बताया जा रहा है। रिश्ते में देवर भाभी बिहार के भोजपुर जिला आरा के रहने वाले हैं।

घायल महिला के पति के मुताबिक 8 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। इसी बीच उसकी मौसी का बेटा 23 वर्षीय पंकज पिता कृष्णाराम पासवान उनके घर में रहने आ गया। पंकज और उसकी पत्नी के बीच प्यार हो गया। पंकज उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर इसी साल 5 जनवरी को बैंगलुरु भागा कर ले गया।
इसके बाद महिला पति द्वारा आरा नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। वहां की पुलिस के साथ मोबाइल लोकेशन के आधार पर शनिवार को बेंगलुरु पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। 3 फरवरी को बेंगलुरु से संघमित्रा एक्सप्रेस से पुलिस के साथ आरानगर बिहार जा रहे थे कि मुलताई रेलवे स्टेशन के पहले चिचंडा गांव के पास ट्रेन धीमी होने से दोनों चलती ट्रेन से छलांग लगा दिए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जब प्रेमी युगल देवर भाभी ट्रेन से छलांग लगा रहे थे। इस दौरान महिला का पति भी उसी कोच में बैठा था। उसने दोनों को ट्रेन से कूदते देख चेन खींचकर ट्रेन रोकी और दूसरे कोच में बैठी आरा नगर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसी ट्रेन से पुलिस सहित घायल देवर भाभी और उसका पति मुलताई रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों का उपचार जारी था। प्राथमिक उपचार के बाद भी महिला की हालत गंभीर होने से उसे जिला चिकित्सालय बैतूल रैफर किया गया है।
देवर भाभी को बेंगलुरू से बिहार ले जा रहे बिहार के आरा थाना के एएसआई मजहर हुसैन के मुताबिक दोनों का प्रेम संबंध था। इसलिए दोनों बेंगलुरु भाग गए थे। जिन्हें पुलिस पकड़कर वापस बिहार ले जा रहे थी।












Click it and Unblock the Notifications