Loksabha Election: सिख समाज की BJP से मांग, MP की इस लोकसभा सीट से चाहिए टिकट

MP में लोकसभा चुनाव नजदिक हैं, जहां ऐसे में अब अलग-अलग समाजों से टिकट को लेकर मांग उठती नजर आ रही है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सिख समाज की ओर से प्रेस वार्ता ली गई, जहां सिख समाज की ओर से जबलपुर लोकसभा से हरेंद्र जीत सिंह बब्बू के लिए लोकसभा चुनाव का टिकट मांग गया है।

सियासत के गढ़ इंदौर में लोकसभा चुनाव की तैयारी जारी है, जहां इंदौर में सिख समाज की ओर से प्रेस वार्ता ली गई, जिसमें सिख समाजजनों ने जबलपुर लोकसभा से हरेंद्र जीत सिंह बब्बू के लिए टिकट की मांग की है।

Bhopal

सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा की, आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में सिक्खों की शान सरदार हरेंद्र जीत सिंह बब्बू को लोकसभा में चुनाव के लिए जबलपुर से टिकट दिए जाने के लिए यह सभा बुलाई गई है। हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और गृहमंत्री अमित शाह को और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मोहन यादव को यह याद दिलाना चाहते हैं कि, मध्य प्रदेश का जो सिख समाज है, वह पूरा ही भाजपा के साथ खड़ा है। हमेशा और कई सालों से इससे पहले सरदार सरताज सिंह को टिकट दिया गया, और जीतकर वह लोकसभा में पहुंचे थे। उसके बाद कई सालों तक किसी भी सिख समाज के नेता को यह टिकट नहीं दी गई।

सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा की, हमारी केवल इंदौर सिख संगत की ओर से ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के सिखो की ओर से हम यह रिक्वेस्ट कर रहे हैं, नरेंद्र मोदी और अमित शाह को राजस्थान, गुजरात और जितने भी आसपास के प्रदेश हैं, और मध्य प्रदेश कहीं से भी सिखों को नुमाइंदगी नहीं दी जा रही। सिख समाज चाहता है कि, पंजाब से बाहर रहते हुए सिख समाज की आवाज लोकसभा तक कैसे पहुंचाई जाए, जब हमारे जो लीडर हैं, वह लोकसभा के सदस्य होंगे, तभी सिखों की आवाज वहां तक पहुंच पाएगी। नरेंद्र मोदी जैसे और समाजों को प्रतिनिधित्व देते हैं, सिख समाज को क्यों अनदेखा किया जा रहा है?, यह सवाल खड़ा हो रहा है।

ये भी पढ़े- MP के BJP नेताओं ने रोका कमलनाथ का रास्ता?, क्या ये बन सकता है 'मिशन लोटस' फेल होने का कारण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+