Loksabha Election: कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची तैयार, क्या 'न्याय यात्रा' के बाद होगी जारी, जानिए

Loksabha Election को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है, जहां अब कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लगातार मंथन जारी है। संभावना जताई जा रही है कि, जल्द कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की पहली सूची का ऐलान कर सकती है। कांग्रेस की पहली सूची में संभवत: मध्य प्रदेश की भी कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा संपन्न होते ही कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी कर सकती है, जिसमें प्रमुख तौर पर कांग्रेस उन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेगी, जिन सीटों पर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इन सीटों पर कांग्रेस पहले अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर मजबूती के साथ प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी।

Indore

मध्य प्रदेश की जिन सीटों पर संभवत: कांग्रेस अपनी पहली सूची में प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती है, उसमें प्रमुख तौर पर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, गुना, विदिशा, मुरैना, खंडवा, खरगोन, धार, रतलाम, जबलपुर, होशंगाबाद, सतना जैसी लोकसभा सीट शामिल है। कांग्रेस में प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करने से पहले लगातार मंथन का दौरा जारी है, जहां लगातार बैठकें की जा रही हैं। इसी के साथ संभावना जताई जा रही है कि, कांग्रेस अब अपने प्रत्याशियों का चयन करने के लिए आखिरी दौर में पहुंच चुकी है, जहां अब जल्द कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेगी।

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी है, जहां अब जल्द ही कांग्रेस देशभर के साथ-साथ मध्यप्रदेश के लिए प्रत्याशियों का एलान कर सकती है। वहीं इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें कमलनाथ ने मध्यप्रदेश की 29 में से 12 से 13 सीटें जीतने का दावा ठोंका है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर उज्जैन पहुंचे हैं, जहां इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ उज्जैन पहुंचे, यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए मध्यप्रदेश की 29 में से 12 से 13 सीटों पर जीत दर्ज करने की बात कही है।

ये भी पढ़े- Loksabha Election: इंदौर से BJP प्रत्याशी कौन?, दिल्ली से होगा फैसला, इन नामों पर चली चर्चा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+