MP News: लोकसभा चुनाव से पहले मोहन सरकार का मास्टरस्ट्रोक, गेहूं पर मिलेगा 125 रुपये बोनस

MadhyaPradesh News: लोकसभा चुनाव के पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मास्टरस्ट्रोक चला है। मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में किसानों के लिए मोहन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

मोहन कैबिनेट ने किसानों को गेहूं की खरीद पर 125 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने को मंजूरी दी है। समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी के लिए कैबिनेट ने 30,000 करोड़ के बजट को मंजूरी दी हैं।

Bonus of Rs 125 will be available on wheat

मध्य प्रदेश सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी पर 125 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देगी। मध्य प्रदेश में फिलहाल 2,275 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा जा रहा है। अब सरकार 2,400 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं खरीदेगी। इसके अलावा, किसानों को खरीद वितरण के लिये सहकारी संस्थाओं को नोडल एजेंसी बनाया गया।

कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

1- नए मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए 1200 करोड़ की मंजूरी दी गई। नीमच, मंदसौर. श्योपुर, सिंगरौली के लिए उपकरण व अन्य सामग्रियों की उपलब्धता का काम होगा। 13 नर्सिंग कॉलेज को भी मंजूरी दी गई है।

2- सायबर तहसील बनाने की मंजूरी मिली।

3- हर जिला हॉस्पिटल में शव वाहन निशुल्क देने की व्यवस्था को स्वीकृति दी गई है।

4- कैबिनेट बैठक में प्रदेश में शुरू हुई पीएम श्री एयर एंबुलेंस योजना को स्वीकृति दी गई है। जिसमें एक हेलिकॉप्टर और एक प्लेन अभी शुरुआत में रहेगा। इस सेवा में आयुष्मान कार्ड धारको को निशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी। निजी हॉस्पिटल के लिए शुल्क निर्धारण रहेगा।

5- आईआईटी इंदौर मप्र के इंजिनियरिंग कॉलेज में रिसर्च सेंटर खोलने को लेकर मंजूरी हुई है।

6- प्रदेश में आदिवासियों में सबसे पिछड़े बेगा, भारिया, और सहरिया आदिवासियों के सभी घरों में बिजली पहुंचाने को लेकर मंजूरी मिली।

7- 800 मेगावाद बिजली खरीदी के अनुबंध को स्वीकृति दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+