Lok Sabha Election 2024: आज हुए लोकसभा चुनाव तो मध्य प्रदेश में बीजेपी का क्या होगा? ETG Survey ने चौंकाया
Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों को सभी ने देखा। राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है। विधानसभा चुनावों को लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल की तरह देखा जा रहा था।
तीनों राज्यों मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन गई।भाजपा के कार्यकर्ता फुल कॉन्फिडेंस में है। वहीं कांग्रेस को तीनों राज्यों में करारी हार मिली है। अब बारी लोकसभा चुनाव की है। जनता ने विधानसभा चुनाव में अपना मुड तो बात ही दिया है।

इस बीच टाइम्स-नाउ ईटीजी ने लोकसभा चुनाव को लेकर एक सर्वे किया है। इसमें ये बताया गया कि अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो मध्य प्रदेश में क्या होगा?
मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटे हैं। सर्वे के अनुसार, अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी को मध्य प्रदेश में 28-29 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन के खाते में शून्य से एक सीट जा सकती है। अन्य का खाता खुलता दिखाई नहीं दे रहा है। सर्वे में भारतीय जनता पार्टी के खेमे के लिए खुशखबरी लेकर आया है। राजनीतिक दल अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। यह सर्वे चौंकाने वाला कहा जा सकता है क्योंकि विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस का प्रदर्शन संतोषजनक न रहा हो लेकिन कांग्रेस को 65 सीटें मिली हैं।
पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 29 में से 28 सीटें मिली थीं। कांग्रेस के पास एक सीट आई थी। कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने कांग्रेस के लिए छिंदवाड़ा सीट बचाई थी। टाइम्स नाउ ईटीजी के सर्वे की मानें तो भारतीय जनता पार्टी अपने पुराने प्रदर्शन को दोहरा सकती है।
मध्य प्रदेश में कुल लोकसभा सीट- 29
BJP-- 27-29 सीटें
INDIA-- 0-1 सीटें
OTHER-- 0 सीटें
वहीं, बात अगर वोट प्रतिशत की करें तो सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को ही आगे बताया जा रहा है। मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर भाजपा को 58 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 37 फ़ीसदी वोट शेयर जाता दिख रहा है। इसके अलावा, अन्य दलों को केवल 5 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश की कुल लोकसभा सीटें- 29
BJP-- 58 फीसदी
INDIA-- 37 फीसदी
OTHER-- 5 फीसदी
गौरतलब है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अकेले बहुमत मिल गया। राज्य की 229 सीटों पर हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी को 163 सीटों पर कामयाबी मिली। इस बार के चुनाव में सांसदों को भी पार्टी ने मैदान में उतारा था। मोहन यादव ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। मोहन यादव के साथ जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के कई सीनियर नेता मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications