मुंबई में गरजे एमपी सीएम मोहन यादव, कहा- कांग्रेस सिर्फ कुर्सी की भूखी
Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार 18 मई को मुंबई पहुंचे। यहां सीएम यादव ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को आड़े हाथों लिया। सीएम यादव ने कहा, '...जो राम के नहीं वो किसी काम के नहीं। कांग्रेस सिर्फ़ कुर्सी की भूखी है।' इतना ही नहीं, उन्होंने इंडिया गठबंधन को घमंडिया गठबंधन बताया।
दक्षिण मुंबई में चुनावी सभा से पहले पत्रकारों से बात करते हुए एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा कि दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ता है कि अंग्रेज चले गए...लेकिन कांग्रेस को छोड़ गए। अंग्रेजों के द्वारा कांग्रेस का जन्म हुआ है। इसलिए फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रहे हैं। उनके साथ उसी प्रवृत्ति के अन्य दलों ने मिलकर घमंडिया गठबंधन बनाया है।

सीएम यादव ने कहा कि ये सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं, लेकिन जनता इनकी असलियत अच्छे से जानती है। ये लोगों के बरगलाने वाली बातें कर रहे हैं लेकिन अब कोई इनकी बातों में नहीं आने वाला है। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने सीएम यादव से मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर सवाल किया।
मीडिया कर्मियों के सवाल का जवाब देते हुए सीएम यादव ने कहा कि हमारे यहां चारों चरणों के चुनाव हो गए हैं और अब वहां कोई कम ज़्यादा नहीं कर सकता। 4 जून को सब सामने आ जाएगा। हमारा ट्रैक रिकॉर्ड इतना अच्छा है और हम तीसरी बार भी उसे क़ायम रखेंगे।
कहा कि जिन लोगों को राम भगवान के मंदिर जाने पर भी आपत्ति है उन्हें जनता सही जवाब देगी। जो राम के नहीं वो किसी काम के नहीं। कांग्रेस सिर्फ कुर्सी की भूखी है। उन्होंने दावा किया कि एक बार फिर बीजेपी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications