बीना में राहुल गांधी को CM मोहन यादव ने कहा 'पप्पू', बोले- ये झूठ की दुकान है

MP News: भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार 1 मई को सागर के बीना पहुंचे। यहां आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए मंच से सीएम यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया। सीएम यादव ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा,'कल मध्य प्रदेश की धरती पर पप्पू जी आए थे और ये पप्पू क्या है...पप्पू जी झूठ की दुकान है।'

बीना में आमजनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने मंच से कहा कि पप्पू जी झूठ की मशीन है और वो जब भी बोलते है झूठ ही बोलते है। सीएम यादव ने कहा कि वो झूठ भी ऐसे बोलते है कि उन्हें ही पता नहीं चलता कि वो क्या बोल रहे है लेकिन, जनता तो सब समझती है। सीएम यादव ने कहा कि पप्पू ने कल एक किताब दिखाई और कहा ये संविधान की कॉपी है।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने मंच से बोलते हुए कहा कि मित्रों संविधान की कॉपी और बीजेपी पर आरोप लगाए कि ये संविधान को बदल देंगे। लेकिन, वह भूल गए कि डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर ने जिस संविधान की कॉपी पर हस्ताक्षर किए वह और है और यह पॉकेट बुक टाइप की कोई दूसरी कॉपी उठाए लाए। इनको ये मालूम नहीं कि असली कौन सी है और नकली कौन सी।

Recommended Video

    बीना में राहुल गांधी को CM मोहन यादव ने कहा 'पप्पू', बोले- ये झूठ की दुकान है

    कहा कि वो कहते है कि मीडिया वाले केवल मोदी जी को दिखाते है...अरे तूम दिखने लायक हो ही नहीं तो तुम्हें दिखाएंगे कहा से। मीडिया में दिखने के लायक तो बनना पड़ेगा। कहा कि आप तो झूठ पर झूठ बोले चले जा रहे है हो और जनता को मूर्ख समझ रहे हो। सीएम यादव ने इस दौरान कहा कि सबसे पहले संविधान को बदलने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया था।

    सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस के पहले प्रधानमंत्री 1950 में संशोधन लाए। ये कांग्रेस का चरित्र है। सीएम ने कहा कि एक बार नहीं, लगातार संविधान में संशोधन किया। कहा कि नेहरू जी ने संविधान में 17 बार संशोधन किया, लाल बहादुर शास्त्री ने 3 बार संशोधन किया, इंदिरा गांधी ने 29 संशोधन किया। वहीं, राजीव गांधी ने 10 बार संविधान में संशोधन किया।

    कांग्रेस ने लगातार 100 बार संशोधन किया और यह दूसरों पर आरोप लगा रहे इन्हें ऐसा कहने वालों को डूब मरना चाहिए। इस दौरान सीएम यादव ने सागर से लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में जनता से वोट मांगे। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना शौर्यपथ और देश विकासपथ पर तीव्रता से अग्रसर है, इसलिए सागर ने देशहित में अपना अमूल्य मत भाजपा को देकर फिर एक बार मोदी सरकार लाने का निर्णय कर लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+