Lok Sabha Election 2024: खंडवा पहुंचे CM मोहन यादव, जनता से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील

MP Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए आज यानी 07 मई दिन मंगलवार को वोटिंग हो रही हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव खंडवा पहुंचे और उन्होंने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है और इससे लोकतंत्र मज़बूत होता है। मेरी अपील है कि आप सभी मतदान करें। यह चुनाव वास्तव में दो मां के सपूत के बीच का है, एक भारत मां के सपूत नरेंद्र मोदी हैं और दूसरा एक विदेशी मां के सपूत हैं जिन्होंने न गरीबी देखी न कष्ट देखा है।

MP CM Mohan Yadav

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए सीएम यादव ने कहा, सभी मतदाता भाइयों से अपील करते हूं कहा कि प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों (मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल)पर वोटिंग हो रही है। मैं सभी से भारी मतदान की अपील करता हूं।

कहा कि मतदान हमारा संविधानिक अधिकार है और इससे लोकतंत्र मजबूत होता है। सीएम यादव ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में, जिस प्रकार से मोदी जी के नेतृत्व में पिछले समय सरकार चली है भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने के लिए...हम और आप मिलकर के एक बार फिर मतदान करेंगे भाजपा के पक्ष में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+