Lok Sabha Election: दिग्विजय सिंह ने किया मतदान, अब EVM को लेकर कही ये बात

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में तीसरे चरण का मतदान जारी है, जहां मध्य प्रदेश की कुछ सीटों पर सुबह से मतदान किया जा रहा है। इस दौरान मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतार लगी हुई नजर आ रही है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान दिग्विजय सिंह के साथ पत्नी अमृता सिंह भी नजर आ रही थी। वहीं दिग्विजय सिंह मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अलग-अलग विषयों पर अपनी बात रखी है।

Bhopal

मतदान के बाद दिग्विजय सिंह ने EVM को लेकर कहा की,मुझे ना पहले EVM पर भरोसा था, और ना आज भरोसा है। इसके साथ दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BJP पर जमकर निशाना साधा है।

दिग्विजय सिंह ने कहा की, मुझे भाजपा बताए कि, राजगढ़ में पीएम मोदी चुनाव लड़ रहे हैं, या रोडमल नागर। अगर ऐसा है तो पीएम मोदी को देश की सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। पीएम मोदी को अपने उम्मीदवारों पर भरोसा नहीं है। रोडमल नागर हर बार माफी मांगते हैं। राजगढ़ में मेरी जीत होगी, लोकसभा चुनाव के परिणाम सबको चौंका देंगे।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 12 राज्यों की लगभग 93 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में जारी मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है, जहां सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कटा कतार नजर आ रही है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा, जहां मतदान के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़े- 'वो आपका आरक्षण खत्म करना चाहते हैं', जोबट में राहुल गांधी ने PM MODI पर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+