Lok Sabha Election 2024: BJP महामंत्री हितानंद कर रहे खाटला बैठक, गांव में रात रुक कर जान रहे जमीनी हकीकत

विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से विजय के बाद भारतीय जनता पार्टी का आत्मविश्वास और मनोबल और ज्यादा बढ़ा हुआ है। कांग्रेस ने जहां अभी तक लोकसभा चुनाव को लेकर कोई खास रणनीति तक तैयार नहीं की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के वरिष्ठ संगठक शहरों ही नहीं बल्कि गांव-गांव तक पहुंचकर लोकसभा चुनाव की जमीन तैयार करने में जुट गए हैं।

भोपाल से लगभग 336 किलोमीटर दूर रतलाम लोकसभा की सैलाना विधानसभा के रावटी मंडल में तंबोलिया गांव में बुधवार-गुरुवार की रात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने रात्रि विश्राम किया।

Lok Sabha Election 2024 BJP Hitanand Sharma meeting, stopped in village to know the ground reality

इन दिनों भारतीय जनता पार्टी का 'गांव चलो अभियान' चल रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा तंबोलिया गांव पहुंचे थे। गांव के बूथ क्रमांक 227 में बूथ समिति के सदस्यों के साथ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री ने खाटला बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के पहुंचने पर ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों ने उनका परंपरागत तरीके से भव्य स्वागत किया। सबसे पहले उन्हें दर्शन के लिए मंदिर में ले जाया गया जहां राम धुन गायन का आयोजन किया गया। इस रामधुन गायन में हितानंद शर्मा भी सम्मिलित हुए।

इसके बाद आरंभ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। भूत स्टार के कार्यकर्ताओं की खाटला बैठक में भाजपा के पिछले तीन चुनाव के ट्रेड और मतों के संबंध में प्रदेश संगठन महामंत्री ने जानकारी दी। बैठक में उन्होंने पार्टी का रजिस्टर चेक किया ओर संगठन एप्प पर सभी कार्यकर्ताओं में उपस्थित दी।

Lok Sabha Election 2024 BJP Hitanand Sharma meeting, stopped in village to know the ground reality

बैठक में हितानंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं से लाभार्थियों से संपर्क की योजना पर भी चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि गांव में प्रत्येक लाभार्थी परिवार से संपर्क किया जा चुका है। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव में सभी अपेक्षित परिवारों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए इनका लाभ उन्हें मिल सके, इस दिशा में सतत कार्य करते रहें।

चर्चा के दौरान शर्मा ने पार्टी का गांव का वाट्सएप ग्रुप देखा। उन्होंने इसमें होने वाली पोस्ट एवं जानकारी के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनने का भी आग्रह किया।

लाभार्थियों से संपर्क किया

बैठक के बाद श्री हितानंद शर्मा गांव में लाभार्थियों से संपर्क करने भी निकले। उन्होंने लाभार्थी परिवारों के बीच पहुंचकर उनसे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं में मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ऐसी नई योजनाओं के संबंध में भी बताया जिनका लाभ परिवार के सदस्यों को मिल सकता है।

स्व-सहायता समूहों से भी की चर्चा

गांव के अपने इस दौरे में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने स्व सहायता समूह की सदस्यों से भी चर्चा की। उन्होंने समूह की सदस्य महिलाओं से जानकारी ली कि वे किन कार्यों को कर रही हैं। इसके साथ ही श्री शर्मा ने कहा कि स्व सहायता समूह अपने ग्राम एवं क्षेत्र को सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी सशक्त बनें।

बूथ अध्यक्ष के घर किया भोजन

बैठक एवं लाभार्थी संपर्क के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र के परंपरागत भोजन दाल-पान्या का स्वाद लिया। श्री शर्मा ने इस दौरान परिवारजन से दाल-पान्या बनाने की विधि भी जानी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+