पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कमलनाथ-दिग्विजय पर बोला हमला, जीतू पटवारी से मांगा इस्तीफा

MP Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सभी 29 सीटों पर करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस पार्टी के अंदर फूट पड़ गई है। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी और कमलनाथ को कांग्रेस की बुरी हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इनके कामकाज की समीक्षा करने की मांग कांग्रेस आलाकमान से की है।

अजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस संगठन पूरी तरह से लोकसभा चुनाव में नाकाम साबित हुआ है। इसकी पूरी जिम्मेदारी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की है। उनको मध्यप्रदेश की सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव की हार की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Ajay Singh raised questions on Digvijay-Kamal Nath

अजय सिंह राहुल ने कहा जब वर्ष 2013 में वे नेता प्रतिपक्ष थे और उस समय कांग्रेस की प्रदेश में हार हुई थी तो मैने इस्तीफा दे दिया था। अजय सिंह ने कहा कि इस आधार पर जीतू पटवारी को न सिर्फ इस्तीफा दे देना चाहिए बल्कि कांग्रेस आलाकमान को जीतू पटवारी के कार्यकाल की पूरी समीक्षा भी करनी चाहिए। अजय सिंह ने कहा कि अब कांग्रेस आलाकमान को मध्यप्रदेश के लिए भविष्य की रणनीति बनाने पर काम करना चाहिए।

अजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ के बार-बार पार्टी छोड़ने और वापस आने की उनकी गतिविधियों की वजह से भी कांग्रेस पार्टी को काफी नुकसान हुआ है। इसकी वजह से लोगों का भराेसा कांग्रेस पार्टी के ऊपर से उठ गया था। दिग्विजय सिंह भी इसी तरह से कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार हैं। अजय सिंह राहुल ने कहा कि पार्टी की इतनी बुरी हार इससे पहले मध्यप्रदेश में कभी भी नहीं हुई है। इस हार की पूरी समीक्षा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को करना चाहिए।

उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत पर भी हमला बोलते हुए कहा कि यह भी सुनिश्चित होना चाहिए कि इनकी कांग्रेस में वापसी कभी नहीं हो।
कांग्रेस में अनेक पदों पर रह चुके अजय अजय सिंह ने कहा कि संकट के टाइम कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में जाने वाले मतलब परस्त नेताओं की कांग्रेस में वापसी होनी ही नहीं चाहिए, चाहे वह कितना भी बड़ा नेता क्यों नहीं हो।

राज्य के राजनैतिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब सत्तारूढ़ दल भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए कांग्रेस को उसके गढ़ छिंदवाड़ा समेत सभी 29 सीटों पर शिकस्त दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+