मध्य प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, लोक पोल का चौंकाने वाला ओपिनियन पोल सर्वे, कांग्रेस को बढ़त
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले एक ओपिनियन पोल सर्वे ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, लोकपाल के सर्वे में कांग्रेस को प्रदेश में स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि सीटों का अंतर ज्यादा नहीं है। इसलिए राजनीतिक विश्लेषक इसे कांटे की टक्कर बता रहे हैं।
लोक पोल के सर्वे में किसको कितनी सीटें
लोक पोल रिपोर्ट के सर्वे में कांग्रेस को भाजपा से ज्यादा बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। अगर सीटों की बात करें तो लोकपाल के सर्वे में भाजपा को 98 से 110 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 120 से 132 मिलने का अनुमान है। वहीं बीएसपी को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य पार्टियों के खाते में 0 से 4 सीटें मिल सकती है।

ये स्थिति
- BJP 98 - 110
- INC 120 - 132
- BSP 0 - 2
- Others 0 - 4
वोट प्रतिशत में कांग्रेस आगे
लोक पोल रिपोर्ट के सर्वे में कांग्रेस को भाजपा से ज्यादा वोट प्रतिशत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। कांग्रेस को जहां 44 से 46% वोट मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपा को 43 से 45% वोट मिल सकता है। जबकि बीएसपी को 2 से 4 प्रतिशत और अन्य के खाते में 6 से 8% वोट जा सकता है।
वोट प्रतिशत
- कांग्रेस- 44 से 46%
- BJP - 44 से 45%
- BSP - 2 से 4%
- अन्य - 6 से 8%
लोक पोल के सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर लोक पोल द्वारा किए गए सर्वे में चौकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। दरअसल ग्वालियर चंबल में भाजपा को 5 से 9 सीटें। वहीं कांग्रेस को 25 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है। बुंदेलखंड में भाजपा को 10 से 13 और कांग्रेस को 13 से 16 सीटें मिलने का अनुमान है। विंध्य क्षेत्र में भाजपा को 8 से 11 और कांग्रेस को 17 से 19 सीटें मिल सकती है। यानी विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस को जबरदस्त बढ़त दिखाई दे रही है।
वहीं महाकौशल क्षेत्र में भाजपा को 16 से 19 वहीं कांग्रेस को 23 से 26 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा नर्मदा पुरम में भाजपा को 24 से 27 कांग्रेस को 5 से 8, मालवा में भाजपा को 22-25 और कांग्रेस को 25-28 जबकि निमाड़ में भाजपा को 8 से 10 और कांग्रेस को 8-10 सीटें मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications