दिल्ली के बुराड़ी की तरह MP में पूरा परिवार फांसी के फंदे पर लटका, मृतकों में पति-पत्नी तीन बच्चे शामिल

Suicide Horror: मध्य प्रदेश के आलीराजपुर से दिल दहला देने वाली खबर है। यहां दिल्ली में साल 2018 में हुए बुराड़ी कांड जैसा मामला सामने आया है। जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। राउड़ी गांव में घर के अंदर ये शव लटके मिले हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतकों के परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही सभी की मौत की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

Alirajpur mass suicide

जानकारी अनुसार राकेश पिता जागर सिंह , पत्नी ललिता राकेश उनकी बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के शव घर में ही फंदे पर लटके मिले हैं। काका राकेश सुबह घर पहुंचा तो इसकी जानकारी लगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है।

पुलिस जांच कर रही है कि यह साजिश है या हत्या है या फिर आत्महत्या? सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद पूरा पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड में नजर आ रहा है।

जानकारी अनुसार, सौंडवा थाने को किसी ने जानकारी दी कि राउड़ी गांव के एक घर में पांच शव लटके मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। थाने के पुलिसकर्मियों के अलावा जिले के आला अधिकारी भी आनन-फानन में गांव पहुंच गए हैं।

यहां पुलिस ने देखा कि राकेश, उसकी पत्नी ललिता और बच्चे फांसी पर झूल रहे हैं। ये नजारा देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने घर की जांच करने के बाद शवों को उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने इस मामले को लेकर पड़ोसियों से पूछताछ की है।पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके घर में ये हादसा कब हुआ। क्योंकि, न कोई चीखने की आवाज आई और न ही किसी मारपीट की आवाज सुनाई दी।

जानिए दिल्ली का बुराड़ी कांड
गौरतलब है कि, राजधानी दिल्‍ली के बुराड़ी में एक जुलाई 2018 को एक ही घर में 11 लोगों ने फांसी लगा ली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि सभी की मौत फांसी के कारण हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, घर के 11 में से 10 सदस्यों की मौत फांसी के कारण हुई, तो 11वीं सबसे वरिष्ठ सदस्य नारायणी देवी का शव जमीन पर पड़ा मिला था। दिल्‍ली पुलिस की ने इस घटना को लेकर हत्‍या का मामला दर्ज किया था। हालांकि क्राइम ब्रांच की 3 साल तक चली लंबी जांच के बाद नतीजा निकाला है कि यह सुसाइड पैक्‍ट' का केस था। पुलिस ने 11 जून 2021 को अदालत में क्‍लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी। जबकि पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट पर नवंबर में सुनवाई होगी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+