श्योपुर में तहसीलदार की बदसलूकी के बाद किसानों पर लाठीचार्ज, पूर्व सीएम ने शेयर किया ये वीडियो

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में किसानों से बदसलूकी और लाठीचार्ज का मामला सामने आया है। पूरे घटनाक्रम संबंधित वीडियो शेयर करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसे शिवराज सिंह चौहान की एक माह की सरकार में किसानों का दमन बताया है।

Lathicharge on farmers in Baroda Mandi At Sheopur, Madhya Pradesh

हुआ यूं कि रबी की फसलों की कटाई के बाद श्योपुर जिले की बड़ोदा मंडी गेहूं खरीदी केन्द्र पर पहुंचे। केन्द्र पर ​पिछले चार दिन से गेहूं बेचने के लिए कतार में लगे एक किसान के गेहूं को अमान्य बताए जाने के बाद किसान नाराज हो गए थे। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और कथित तौर पर तहसीलदार ने किसान को धक्का दे दिया।

मामला इतना बढ़ गया कि किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर डाला। किसानों पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वर्तमान शिवराज सरकार पर हमला बोल दिया। कमलनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'शिवराज जी आपकी 1 माह की सरकार में ही प्रदेश में किसानों का दमन प्रारंभ हो गया है।

आपकी पूर्व की सरकार में अपना हक मांग रहे निर्दोष किसानों के सीने पर किस प्रकार गोलियां दागी गईं, उनके कपड़े उतारकर उन्हें थानों में बंद किया गया। उनका किस प्रकार दमन किया, यह पूरे प्रदेश ने देखा है। वहीं, इतिहास आपकी वर्तमान सरकार के 1 माह में ही दोहराने का काम फिर से किया जा रहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+