वीडियो: रेत माफिया ने रोका रास्ता, तो तालाब के बीच ने निकालनी पड़ी शव यात्रा
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में मफियाओं का आतंक आम नागरिकों को सहन करना पड़ रहा है। जबलपुर में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। मफियाओं की तरफ से रास्ता रोक देने पर आम लोगों को एक शव यात्रा को एक तालाब के अंदर से होकर गुजारना पड़ा है।

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि लोगों को जब रास्ता नहीं मिला तो उन्हें शव यात्रा को एक तलाब के अंदर से निकालना पड़ा।
स्थानीय नागरिकों के मुताबिक रेत और खनन माफियाओं ने पूरे रास्ते को ब्लॉक कर दिया है। इस बाबत प्रशासन से शिकायत भी की जा चुकी है। पर प्रशासन की तरफ से रेत माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications