लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, CM मोहन यादव ने जताई प्रसन्नता
Madhya Pradesh News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्णा आडवाणी को भारत रत्न से सम्मनित किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके दी। साथ ही, खुशी भी जाहिर की है। भारत रत्न के ऐलान के साथ ही आडवाणी को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुशी जताई है। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने लालकृष्ण आडवाणी और नरेंद्र मोदी की फोटो अपने ऑफिशियल एक्स हैंडर पर शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे मार्गदर्शक श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने का निर्णय हम सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है।'

सीएम यादव ने आगे लिखा कि श्रद्धेय आडवाणी जी का जीवन हम सभी के लिए साहस, त्याग, देशप्रेम और राष्ट्रसेवा का एक अनूठा उदाहरण है। हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए उनका जीवन प्रेरणा पुंज के समान है। इस अभूतपूर्व निर्णय हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन।'
लाल कृष्ण आडवाणी को 1990 के दशक की शुरुआत में अयोध्या के राम मंदिर के लिए अपनी रथ यात्रा से पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान का श्रेय जाता है। आपको बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत के सर्वोच्य सम्मान, भारत रत्न से नवाजा जाना है। ये सम्मान कुछ विशेष लोगों को ही प्राप्त है।
भारत रत्न पाने वालों को भारत सरकार की ओर से एक प्रमाणपत्र और एक मेडल दिया जाता है। इस के साथ किसी प्रकार की कोई धनराशि नहीं प्रदान की जाती है। हालांकि, इस सम्मान के साथ कई प्रकार की अन्य सुविधाएं जरुर प्रदान की जाती हैं। लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने के बाद उन्हें सरकारी महकमे की ओर से सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications