Mohan Yadav के बहाने लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस को दिया सुझाव, ट्वीट कर दिया खास संदेश
Mohan Yadav को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। राजधानी भोपाल में हुई BJP विधायक दल की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। जहां, डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री चुना गया है। वहीं अब मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।
कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, भाजपा ने जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को मुख्य मंत्री बना कर एक नई परंपरा शुरू की है।कांग्रेस के कार्यकर्ता भी उम्मीद लगा कर बरसों से इंतजार कर रहे हैं, विपक्ष में उन्हें सर्वोच्च पद देकर उनका मनोबल बढ़ाया जा सकता है, जैसा खड़गे जी को नियुक्त किया है।

दिग्विजय सिंह ने लिखी ये बात
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा की, मोहन यादव मप्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें हमारी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ। हमें उम्मीद है वे चुनाव में भाजपा द्वारा किए हुए वादे पूरे करेंगे। हमें जनता ने एक बार फिर से विपक्ष का ज़िम्मा सौंपा है हम निरंतर विशेष कर दलित आदिवासी किसान मज़दूर गरीब और साथ में प्रदेश के हर नागरिक को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ते रहेंगे। बता दें की डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री चुना गया है। डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री बनते ही मध्य प्रदेश के विकास का कारवां आगे बढ़ाने की बात कही है।
कमलनाथ ने की मुलाकात
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, "मैं उन्हें बधाई देने आया था, मैंने उनसे कहा कि मध्य प्रदेश के विकास के लिए जो हमारा योगदान होगा वे हम करेंगे...विपक्ष में रहकर हम जनता को अधिकार की रक्षा करेंगे।" बता दें की उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव बेहद सरल और सहज अंदाज से जनता का दिल जीतने का दम रखते हैं, तो वहीं BJP के बेहद सामान्य कार्यकर्ता से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले मोहन यादव अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपना सियासी भविष्य आगे बढ़ाएंगे।
ये भी पढ़े- Digvijay Singh ने अपने अंदाज में दी CM मोहन यादव को बधाई, लिखी ये बात












Click it and Unblock the Notifications