Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को मिल सकते हैं 3000 रुपये प्रतिमाह, 3 जुलाई को पेश होगा एमपी का बजट

MP News: मध्य प्रदेश की चर्चित लाड़ली बहना योजना को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आ रही है। माना जा रहा है कि मोहन यादव सरकार इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को 3000 रुपये महीने तक देने की घोषणा कर सकते हैं। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश 1 जुलाई से विधानसभा सत्र की शुरुआत हो चुकी है। इस सत्र के दौरान राज्य के लोगों को कई बड़ी सौगातें मिलने की आशा है।

विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मोहन यादव सरकार 3 जून को अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेगी। यह तय माना जा रहा है कि अपने पहले बजट में सीएम मोहन यादव महिलाओं, युवा, बुजुर्ग और किसान समेत सभी वर्गों को साधने की कोशिश करेंगे। बहरहाल सर्वाधिक चर्चा लाड़ली बहना योजना की राशि को लेकर है।

mp news

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में लागू हुई लाडली बहना योजना ने भाजपा की सत्ता बरकरार रखने बड़ी भूमिका निभाई थी। 2023 में विधानसभा चुनाव से कुछ समय पूर्व इस योजना की घोषणा की गई थी।

लाड़ली बहना योजना का असर लोकसभा चुनाव में भी दिखाई दिया और भाजपा ने सभी 29 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस के कई नेता अपनी हार की वजह लाड़ली बहना योजना को भी बता चुके हैं। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान की तरह ही सीएम मोहन यादव भी लाड़ली बहना योजना को लेकर गंभीर हैं।

यह भी पढ़ें MP News: श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के इंजीनियरों ने दिखाया फिर कमाल, मंत्री तोमर ने दी बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+