Ladli Behna Yojana के फॉर्म एक बार फिर भरे जाएंगे, सीएम मोहन यादव ने महिलाओं को दी दोहरी खुशखबरी

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के दो विधानसभा सीटों बुधनी और विजयपुर पर उपचुनाव होना है। इसके लिए उम्मीदवारे के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पार्टी नेताओं की उपस्थिति में गुरुवार को विजयपुर में रोड शो कर प्रत्याशी रामनिवास रावत का नामांकन पत्र दाखिल कराया गया। यहां जनसभा को संबोधित कर मोहन यादव ने लाडली बहना को लेकर बड़ी घोषणा की है।

उपचुनाव बाद सभी के नाम जोड़े जाएंगे
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आने वाले समय में ये बहनें जुड़ी रहेगी तो हमारी बहनों तीन हजार रुपए महीना तक देने का हमारी सरकार के संकल्प पत्र में है। जिन बहनों के नाम लाडली बहना में छूट गए हैं, उपचुनाव बाद सभी के नाम जोड़े जाएंगे।

Ladli Behna Yojana

एक-एक बहन का नाम जोड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सीमा पर जवान और खेत पर किसान को सम्मान देने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी किसानों की जमीन नीलाम करती थी। कभी किसानों के हितों के लिए कार्य नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों की जिंदगी में बदलाव लाने का कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों को हमेशा वोट बैंक की तरह प्रयोग किया है। 13 नवंबर को भाजपा को वोट देकर आप सभी कांग्रेस से हिसाब चुकता करें। आप सभी बीजेपी उम्मीदवार रामनिवास रावत को विजयी बनाएं, हमारी सरकार इस क्षेत्र के सभी वन ग्रामों को राजस्व ग्राम बनाएगी। लाडली बहना को लेकर कहा कि मैं जब-जब प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख लाडली बहनों के खाते में पैसे भेजता हूं, कांगेस पार्टी और उसके नेताओं के पेट में मरोड़ होने लगता है।

विजयपुरा में गांधी अस्पताल से तहसील कार्यालय तक निकाले गए 3 किलोमीटर लंबे रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा। रोड शो में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत ने जनता से आशीर्वाद मांगा। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों तरफ उपस्थित जनसमुदाय ने पुष्पवर्षा कर रोड शो का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी की इतनी बड़ी संख्या में यहां उपस्थिति यह दर्शाती है कि विजयपुर विधानसभा में भाजपा ऐतिहासिक वोटो से विजई होंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जो कहती है वह करती है। एक करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खातों में प्रति माह 1250 रुपए भेजे जा रहे हैं। अभी तो एक साल भी इस सरकार को पूरा नहीं हुए हैं। लाड़ली बहनों को लेकर हमारी सरकार ने जो संकल्प लिए हैं, वह सभी पूरे किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+