Ladli Behna Yojana MP News: लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त की तारीख नजदीक, जानिए कब आएंगे खाते में 1250 रुपये
MP News: मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए खुशखबरी है। लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 24वीं किस्त के ₹1250 रुपये किसी भी दिन जारी किए जा सकते हैं। सरकार ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि अब हर महीने की 15 तारीख के आसपास यह राशि लाभार्थी महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी।
जहां पहले हर महीने की 10 तारीख तक भुगतान किया जाता था, वहीं अप्रैल 2025 से भुगतान की तारीखों में बदलाव किया गया है। अप्रैल माह की 23वीं किस्त 16 अप्रैल को खातों में ट्रांसफर की गई थी, इसलिए अनुमान है कि 24वीं किस्त भी 15 मई 2025 तक डाली जा सकती है।

अब तक की बड़ी बातें:
- लाड़ली बहना योजना मई 2023 में शुरू हुई थी।
- हर पात्र महिला को प्रति माह ₹1250 की सहायता दी जाती है।
- अब तक 23 किश्तों का भुगतान हो चुका है।
- योजना के तहत 25 लाख से अधिक महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिलिंग की राशि भी दी जाती है।
- अप्रैल 2025 से भुगतान की नई समयसीमा तय की गई है।
कैसे चेक करें कि पैसा आएगा या नहीं ? Ladli Behna Yojana
लाड़ली बहनें घर बैठे आसानी से यह जांच सकती हैं कि उनके खाते में पैसा आएगा या नहीं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- लाड़ली बहना योजना की वेबसाइट पर जाएं:
- https://cmladlibahna.mp.gov.in/
- "आवेदन एवं भुगतान की स्थिति" पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन क्रमांक या समग्र सदस्य क्रमांक दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरें और ओटीपी वेरीफाई करें।
- "सर्च" पर क्लिक करें - आपकी भुगतान स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी।
- पात्रता और नियम: कौन ले सकता है योजना का लाभ?
- महिला स्थायी निवासी हो और उसकी उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच हो (1 जनवरी 2023 के अनुसार)।
- विवाहित महिलाएं, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता भी शामिल हैं।
- परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से अधिक न हो।
- परिवार में कोई भी सरकारी कर्मचारी, टैक्सपेयर, सांसद/विधायक न हो।
- परिवार के पास ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन या 5 एकड़ से ज्यादा जमीन नहीं होनी चाहिए।
Ladli Behna Yojana: अगली किस्त कब?
- अप्रैल 2025 में किस्त 16 तारीख को जारी की गई थी।
- इस बार भी संभावना है कि 15 मई 2025 तक 24वीं किस्त खाते में आ जाए।
- गैस सिलेंडर रिफिलिंग की राशि भी इसी दिन ट्रांसफर की जाएगी।
योजना से जुड़े सवाल:
क्या राशि बढ़ाई जाएगी?
फिलहाल राशि बढ़ाने पर कोई निर्णय या अपडेट नहीं आया है।
क्या नए नाम जोड़े जाएंगे?
अभी तक योजना में नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया पर कोई घोषणा नहीं की गई है। हालांकि सरकार भविष्य में विस्तार कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications