लाड़ली बहना योजना: बैंक खाता आधार से लिंक-डीबीटी होते ही राशि आ जाएगी
लाड़ली बहनों के खातों में यदि राशि नहीं आती है तो वे चिंता न करें, आपकी पात्रता बरकरार रहेगी। आप जैसे ही बैंक अकाउंट से आधार लिंक और डीबीटी कराएंगी, राशि खातों में आना प्रारंभ हो जाएगी।
मप्र में महिलाओं के लिए शनिवार 10 जून 2023 ऐतिहासिक दिन कहलाएगा। सरकार की महत्वकांक्षी और मास्टर स्ट्रोक लाड़ली बहना योजना प्रारंभ होने जा रही है। यदि महिलाएं पात्र हैं और खातों में राशि नहीं आती है तो वे अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक कराना होगा और डीबीटी कराते ही राशि खातों में आ जाएगी।
लाड़ली बहना योजना के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को जबलपुर से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर की बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपए की राशि ट्रांसफर कर योजना का शुभारंभ करेंगे।

महिला बाल विकास विभाग के माध्य से संचालित इस योजना के तहत आगामी 24 घंटों के अंदर खातों में राशि आना प्रारंभ हो जाएगी। योजना में प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक महिलाआं को योजना में शामिल किया गया है।
पात्र हैं, राशि नहीं आती हो चिंता न करें
महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यदि महिला पात्र है, लेकिन उसके खाते में राशि नहीं आती है तो वह बैंक जाकर आधार कार्ड से लिंक कराएं और डीबीटी कराएं, इसके बाद खाते में स्वत: राशि आना प्रारंभ हो जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आधार लिंक न होना या डीबीटी न होना अपात्रता नहीं है। इसके अलावा जो महिलाएं अपात्र हो गई हैं और आगामी समय में पात्रता की शर्तें पूरी लेती हैं वे दस्तावेजों को ठीक कराकर आवेदन कर सकती हैं। योजना में महिलाओं को केवल एक बार ही आवेदन करना होगा, भविष्य में दोबारा आवेदन नहीं करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications