Kuno: सुपर डाॅग कमांडो ‘illu' के कंधों पर चीतों की सुरक्षा, शिकारियों को पकड़ने की खास ट्रेनिंग

कूनों के जंगलों में चीतों की सुरक्षा का जिम्मा अब सुपर स्नीफर कमांडो डॉग ‘इलू' के जिम्मे रहेगा। यह जर्मन शेफर्ड प्रजाति की फीमेल डाॅग है, जिसे ITBP सेंटर पंचकूला में स्पेशल ट्रेनिंग दिलाई गई है।

Kuno: चीतों की सुरक्षा के लिए कमांडो ट्रेनिंग लेकर लौटी illu

मध्य प्रदेश के श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से लाए गए चीतों को शिकारियों से बचाने की जिम्मेदारी एक फीमेल डाॅग के जिम्मे रहेगी। दरअसल सरकार ने स्पेशल ट्रेंड डाॅग स्क्वाइड को तैनात किया है। इसमें जर्मन शेफर्ड नस्ल की 'इलू' नाम की फीमेल डाॅग को कूनो में तैनात किया गया है। इसके साथ दो हैंडलर जवान भी तैनात रहेंगे।

डाॅग स्क्वाड में शामिल जर्मन शेफर्ड नस्ल की फीमेल डाॅग इलू कोई साधारण डाॅग नहीं है। उसे हरियाणा चंडीगढ़ के पंचकूला स्थित ITBP सेंटर में स्पेशल ट्रेनिंग देकर कमांडो बनाया गया है। उसे शिकारियों को पकड़ने, सूंघने, अटैक करने, चीतों के शरीर की स्मेल पहचानने, अनजान लोगों की स्मेल का पता लगाने, शिकारियों का सुराग लगाने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। पंचकुला में उसे करीब 8 महीने तक विशेषज्ञ ट्रेनर द्वारा ट्रेंड किया गया है। इलू सुपर स्नीफर डॉग के तौर पर तैनात की गई है। कूनो में उसके रहने, विशेष खाने-पीने सहित अन्य तमाम वीआईपी सुविधाएं भी दी जाएंगी। कूनो प्रबंधन के सूत्रों की माने तो इलू के आने-जाने के लिए विशेष एसी वाहन भी तैनात रहेगा। वह किसी भी तरह के शिकारियों को दबोचने व उनका पता लगाने में सक्षम है।

Kuno: चीतों की सुरक्षा के लिए कमांडो ट्रेनिंग लेकर लौटी illu

देश के टाइगर रिजर्व व नेशनल पार्क में तैनात किए जा रहे डाॅग स्क्वाड
कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन द्वारा सार्वजनिक की गई जानकारी अनुसार पंचकूला ITBP सेंटर में इलू के साथ 6 अन्य स्नीफर डॉग को भी ट्रेंड किया गया है। इनकी एक साथ ट्रेनिंग कराई गई है। इन डाॅग्स को देश के टाइगर रिजर्व, नेशनल पार्क व वन्य प्राणी अभयारण्यों में तैनात किया गया है। इनमें से इलू को सबसे महत्वपूर्ण चीतों की सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए चुना गया है।

Kuno: चीतों की सुरक्षा के लिए कमांडो ट्रेनिंग लेकर लौटी illu

स्नीफर डॉग को किस तरह ट्रेंड किया जाता है
पंचकूला स्थित इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में नेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर डॉग्स में विशेष रूप से डाॅग्स को ट्रेंड किया जाता है। इलू सहित अन्य 6 डाॅग्स को टाइगर, लेपर्ड सहित हाथी, भालू, रेड सैंडर्स व अन्य वन्य जीवों की चमड़ी (खाल), दांत, हड्डियां सहित अन्य अंगों व इनसे बने उत्पादों को सामने रखकर सूंघने, इनका पता लगाने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

Recommended Video

    Dog squad in kuno National Park: Video में देखिए कुत्तों की ट्रेनिंग | वनइंडिया हिंदी |*News

    देश में इन राज्यों में स्नीफर डॉग को तैनात किया जा रहा है
    जानकारी अनुसार देश में टाइगर रिजर्व सहित नेशनल पार्कों में जहां स्नीफर डॉग को तैनात किया जा रहा है, उनमें मध्य प्रदेश का कूनो, छत्तसीगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, गुजरात व तमिलनाडु शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+