Kuno National Park में नर चीतों के बाद अब छोड़ा गया मादा चीता, अग्नि-वायु और वीरा का पर्यटक कर सकेंगे दीदार
Kuno National Park: मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में एक और मादा चीता वीरा को खुले जंगल में पर्यटकों के दीदार के लिए छोड़ा गया है। कूनो प्रबंधन ने चीता वीरा को नयागांव वन क्षेत्र में छोड़ा है।
जिसे पीपलवाड़ी जोन में घूमने आने वाले सैलानी आसानी से दीदार कर सकेंगे। अब कूनो के खुले जंगल में कुल तीन चीता हो गए हैं। जिसमें 2 नर और 1 मादा चीता है। वीरा के अलावा यहां अग्नि और वायु चीता भी छोड़े गए हैं।

बता दें कि 100 दिनो से ज्यादा कूनो नेशनल पार्क के बाड़े में बंद चीतों को चीता स्टेयरिंग कमेटी के सदस्यों की परमिशन के बाद एक एक करके खुले जंगल में छोड़ा जाने लगा है। रविवार को नर चीते अग्नि और वायु के बाद बुधवार की देर शाम को एक मादा चीता वीरा को विशेषज्ञ की निगरानी में स्वास्थ परिक्षण के बाद खुले जंगल में रफ्तार भरने के लाए छोड़ गया है।
कूनो नेशनल पार्क घूमने आने वाले सैलानियों को चीतों का दीदार आसानी हो सके इसके लिए पार्क प्रबंधन चीतों को दूसरे दूसरे जोन में छोड़ रहा है। अग्नि और वायु को अहेरा जोन के खुले जंगल में तो मादा चीता वीरा को नयागांव वन इलाके के पीपल बावड़ी पर्यटक जोन में छोड़ा गया है। उम्मीद जताई जा रही है की दिसंबर महीने के अंत तक बड़े में बंद चीतों को सैलानियों के लिए छोड़ा जा सकता है। अभी कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े में एक शावक सहित 15 चीते बाड़े में बंद है।
बता दें कि कूनो नेशनल पार्क विंध्याचल पर्वत के उत्तरी किनारे पर बना हुआ है। इसका नाम चंबल नदीं की एक सहायक नदी के नाम पर रखा गया है। वहीं अब कूनों नेशनल पार्क में देश की पहली चीता सफारी बनने भी जा रही है। गौरतलब है कि कूनो फेस्टिवल पहले से ही चल रहा है. इस पर भी जल्द ही काम किया जाएगा। क्रिसमस और नया साल पर आने वाले लोगों को अब इन चीतों का दीदार कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications