Kuno: भगोड़ा चीता 'ओबान' माधव नेशनल पार्क पहुंचा, यहां 'बाघ-तेंदुओं' से जान का खतरा!
कूनो से भागा चीता ओबान शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में बाघों के घर तक पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका में शेरों के साथ रहे हैं, लेकिन टाइगर को नहीं देखा है।यदि उसका टाइगर से सामना हुआ तो यह उसके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क आए 'चीते ओबान' ने तीसरी दफा पार्क से बाहर की दौड़ लगा दी थी। तीन दिन में वह सीधे माधव नेशनल पार्क पहुंच गया है। चूंकी यहां पर बाघ और तेंदुआ भी हैं और चीतों ने जीवन में कभी बाघ या तेंदुआ देखा ही नहीं, यदि ऐसे में दोनों का आमना-सामना हो गया तो इसका क्या परिणाम होगा, टाइगर यदि हिंसक हो गया तो ओबान की जान पर भी बन सकती है। इस कारण कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन और माधव नेशनल पार्क प्रबंधन के लिए चिंता का विषय है। फिलहाल चीता ओबान जिस इलाके में है, वहां से टाइगर काफी दूर हैं और ओबान को फिलहाल कोई खतरा नहीं है, लेकिन यदि ओबान आगे बढ़ता है तो फिर यह चिंता में डाल सकता है। इधर कूनो प्रबंधन माधव नेशनल पार्क को चीतों के अनुकूल ही मान रहा है।
यदि रेस्क्यू नहीं किया तो जल्द सामना होने की आशंका
चीता ओबान जिस तरह से बार-बार कूनो का जंगल छोड़कर बाहर भाग रहा है और तीन दिन से शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में डेरा जमाए हुए है, ऐसे में आशंका है कि जल्द ही उसका सामान टाइगर या तेंदुओं से हो सकता है। पार्क प्रबंधन व विशेषज्ञ ये नहीं जानते की दोनों ही जानवर एक-दूसरे को देखकर कैसा रिएक्ट करेंगे, लेकिन बाघ, तेंदुआ, शेर प्रजाति के जानवर चीतों पर भारी ही पड़ेंगे। इस कारण विशेषज्ञ इसको लेकर चिंता तो जता रहे हैं। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी विशेषज्ञों का कहना है कि नामीबिया में जब चीते शेरों के साथ रह रहे हैं तो यहां बाघ और तेंदुओं के साथ आराम से रह सकते हैं।
Recommended Video
जानवर बेवजह एक-दूसरे पर हमला नहीं करते
कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश वर्मा ने स्थानीय मीडिया से चीते ओबान के मूवमेंट और बाघ-लेपर्ड से खतरे को लेकर जानकारी साझा सकते हुए बताया कि फिलहाल ओबान को फ्री छोड़ दिया है, उसके एक-एक मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। उसकी इच्छा से आगे बढ़ने दिया जा रहा है। ट्रेंकुलाइज करने की आवश्यकता नहीं है। जब नामीबिया में शेर-चीते, तेंदुए साथ-साथ एक ही इलाके में रहते हैं तो यहां भी दिक्कत नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications