MP News: रिश्वत लेते ही रंगेहाथ पकड़ाई जनपद सदस्य, फूट-फूटकर रोते हुए बताया कड़वा सच
मध्य प्रदेश के इंदौर से रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को जनपद की महिला सदस्य और उसके पति को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। वहीं रिश्वत लेते हुए पकड़ने के बाद महिला जनपद सदस्य फूट-फूट कर रोने लगी। इधर, लोकायुक्त ने रिश्वत के पैसे जप्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला खंडवा जिले के ग्राम पिपलिया का बताया जा रहा है, जहां आंगनबाड़ी और सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य होना था। निर्माण कार्य के लिए जरूरी बजट को पास करने के एवज में जनपद सदस्य के द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत सरपंच ने लोकायुक्त की थी।

सरपंच की ओर से की गई शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है, जिस सरपंच ने जनपद सदस्य की शिकायत लोकायुक्त से की थी, उस सरपंच ने रिश्वत के पैसे जनपद सदस्य को घर जाकर, दिए जहां जनपद सदस्य ने पैसे लेते ही अपने पति को पैसे गिरने के लिए दे दिए। पति ने नोट गिन कर जैसे ही 15 हजार पूरे होने की बात कही। वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने छापे मार कार्रवाई कर दी। इसके बाद जनपद सदस्य कुछ समझ पाती उससे पहले ही लोकायुक्त की टीम ने पैसे जप्त कर लिए। वहीं जैसे ही जनपद सदस्य को पता चला कि यह लोकायुक्त की टीम है, तो वह फूट-फूटकर रोने लगी।
लोकायुक्त पुलिस ने छापे मार कार्रवाई फिल्म स्टाइल में कि है, जहां इसके लिए लोकायुक्त पुलिस को बाइक का उपयोग करना पड़ा। वहीं छापेमारी कार्रवाई के बाद जब जनपद सदस्य के पति को लोकायुक्त की टीम ने जीप में बैठाया तो उसे लगा कि, उसे किडनैप किया जा रहा है, तब उसने लोकायुक्त की टीम से पूछा कि, मुझे किडनैप तो नहीं कर रहे हो, रिश्वतखोरी करने वाली जनपद सदस्य को पकड़वाने में सरपंच की अहम भूमिका रही है।
ये भी पढ़े- Indore News: 'हैलो कमिश्नर बोल रहा हूं', शिकायत करने वालों से निगमायुक्त ने फोन पर की बात









Click it and Unblock the Notifications