विश्व रैपिड शतरंज खिताब जीत कोनेरू हम्पी ने रचा इतिहास, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
Madhya Pradesh News: विश्व रैपिड शतरंज खिताब जीतकर भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने नया इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाली वे पहली भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी हैं। रैपिड शतरंज खिताब जीतने पर कोनेरु हम्पी को देश के कोने कोने से बधाई मिल रही है।
इस मौके पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी कोनेरु हम्पी को X पर पोस्ट करके बधाई दी है। हम्पी ने ने इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराकर दूसरी बार विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप खिताब जीता है।

37 वर्षीय हम्पी ने 11 में से 8.5 अंकों के साथ टूर्नामेंट का समापन किया आपको बता दे कि इस जीत के साथ ही एक से अधिक बार खिताब जीतने वाली हम्पी दूसरी शतरंज खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले चीन की जू वेनजुन ने इस उपलब्धि को हासिल की थी।
अभी हाल ही में सबसे सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन और भारत के गौरव डी गुकेश ने ऐतिहासिक विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीती थी। जीत के बाद गौरव डी गुकेश ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। शतरंज में इस प्रकार से जीत वैश्विक शतरंज क्षेत्र में भारत की बढ़ती प्रमुखता का प्रतीक है। डी गुकेश चीन के डिंग लिरेन को हराकर चैंपियन बने थे।
सीएम ने कहा गौरव और हर्ष के क्षण
ग्रैंडमास्टर कोनेरु हम्पी के दूसरी बार वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप जीतने पर सीएम मोहन यादव ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह गौरव और हर्ष के क्षण हैं। ग्रैंडमास्टर कोनेरु हम्पी ने FIDE Women's World Rapid Championship 2024 का खिताब जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है। सीएम ने आगे लिखा दूसरी बार वर्ल्ड रैपिड चेस चैम्पियनशिप जीतकर आपने इतिहास रचने के साथ ही देश की बेटियों को आगे बढ़ाने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए नव शक्ति तथा नव प्रेरणा प्रदान की है।
इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत के लिए सीएम ने हम्पी को शुभकामनाएं दी। कोनेरु हम्पी आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की रहने वाली है, जिसने अपने पिता के सपने को हकीकत में बदला है। हम्पी के पिता अशोक कोनेरु भी शतरंज के खिलाड़ी हैं। वे चाहते थे कि उनकी बेटी भी शतरंज खेले और विजेता बनें। विश्व रैपिड चैंपियनशिप का खिताब जीतकर हम्पी ने पिता का सपना पूरा कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications