Lok sabha election 2024: जानिए मध्य प्रदेश में आदिवासी लोकसभा सीटों पर क्यों सक्रिय हो रहा है RSS
Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी सक्रिय हो गया है। बता दे मध्य प्रदेश के आदिवासी इलाकों में इस वक्त आरएसएस के पदाधिकारी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल इसका फोकस आदिवासी बाहुल्य कर लोकसभा सीटों पर है। इन चारों सीटों पर मतदान 19 अप्रैल को होना है।
हालांकि इन लोकसभा क्षेत्र में दो ही लोकसभा क्षेत्र से जहां पर कांग्रेस विधानसभा चुनाव में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में भारी दिखी थी, लेकिन इसके बाद भी संघ चार सीटों पर पूरी तरह से फोकस किए हुए हैं।

सूत्रों की मानी जाए तो संघ के स्थानीय स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आदिवासी क्षेत्र में भेजा जा रहा है। यहां पर यह जन जागरण अभियान चला रहे हैं फिलहाल यह सभी लोग शहडोल मंडला बालाघाट और छिंदवाड़ा क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय भूमिका में है। सबसे ज्यादा सक्रिय छिंदवाड़ा में है। इन सभी सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है मतदान से पहले संघ के पदाधिकारी इन संसदीय क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य गांवों और जंगलों में जा रहे हैं, जहां पर वह केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आदिवासियों को दे रहे हैं यह पूरा काम योजनाबद्ध तरीके से चल रहा है।
आखिर क्यों एक्टिव हुआ संघ
यह माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में आदिवासी कांग्रेस, जीजीपी और अन्य दल के साथ जा सकते हैं। ऐसे में भाजपा को भारी नुकसान हो सकता है भाजपा को आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में नुकसान ना हो इसके चलते संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रणनीति बनाई है। इस रणनीति के तहत में अभी महाकौशल की सीटों पर सक्रिय हुए हैं। बाद में वह मालवा-निमाड़ की तरफ सक्रिय होंगे।












Click it and Unblock the Notifications