भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट: शिवराज सरकार में मंत्री उमाशंकर गुप्ता मैदान में
भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट भोपाल जिले के अंतर्गत आती है। यह राज्य की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। यहां के विधायक उमाशंकर गुप्ता शिवराज कैबिनेट में मंत्री हैं। इस सीट पर ज्यादातर बीजेपी का ही कब्जा रहा है। यहां पर 2 लाख 85 हजार मतदाता हैं। शिवराज कैबिनेट में कद्दावर मंत्री उमाशंकर गुप्ता बीते 15 सालों से यहां चुनाव जीत रहे हैं। इस सीट पर अधिकांश समय बीजेपी का ही कब्जा रहा है। परिसीमन से पहले 1998 में कांग्रेस के पीसी शर्मा ने यहां कांग्रेस का झंडा लहराया था लेकिन उसके बाद से सीट पर कमल ही खिला है।

इस सीट पर जाति समीकरण की बात करें तो यहां पर 25 से 30 हजार कायस्थ, 35 हजार ब्राह्मण और 30 हजार के करीब मुस्लिम आबादी है। इस विधानसभा की कुल आबादी 252330 लाख है। 2018 के विधानसभा चुनाव में 214808 लाख मतदाता अपने उम्मीदवार का चुनाव करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications